जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

26 साल पुराने गाने ‘Volume 1’ पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, हनी सिंह-बादशाह के गाने को लगाई फटकार, दिया हटाने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाने को सभी सोशल मीडिया और संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि न्यायालय की अंतरात्मा इस गीत को देखकर झकझोर जाती है. यह गीत अत्यंत अपमानजनक और अश्लील है.

26 साल पुराने गाने ‘Volume 1’ पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, हनी सिंह-बादशाह के गाने को लगाई फटकार, दिया हटाने का आदेश
Image Credit: Instagram/yoyohoneysingh/badboyshah
Advertisement

रैपर बादशाह के 'टटीरी' और नोरा फतेही और संजय दत्त के 'सरके चुनर तेरी' के बाद अब हनी सिंह और बादशाह के 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. 

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए गाने को हटाने के आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने गाने को सभी सोशल मीडिया और संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि न्यायालय की अंतरात्मा इस गीत को देखकर झकझोर जाती है. यह गीत अत्यंत अपमानजनक और अश्लील है. 

‘ये गाना महिलाओं के प्रति घोर अभद्र, अश्लील और अपमानजनक है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह गीत महिलाओं के प्रति घोर अभद्र, अश्लील और अपमानजनक है और कोई भी सभ्य समाज इस तरह की सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं दे सकता. 

Advertisement

गाने के विवाद पर बादशाह ने क्या कहा था?

साल 2000 के इस गाने को लेकर रिलीज के समय भी विवाद हुआ था, लेकिन उस वक्त बादशाह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्होंने गाने के बोल नहीं लिखे हैं, जिसके बाद हनी सिंह ने एक इवेंट में स्वीकार किया था कि गाना उन्होंने ही लिखा है.

कब गाया गया था ये गाना 

'वॉल्यूम 1' को हनी सिंह ने हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' के शुरुआती दौर में गाया था, हालांकि बाद में यह ग्रुप टूट गया. इस ग्रुप में हनी सिंह के अलावा, रफ्तार, बादशाह, मनी औजला, लिल गोलू और दे स्टार जैसे कलाकार शामिल थे. बाद में सभी ने सिंगल गाने रिलीज करने का फैसला लिया था।. 

Advertisement

पहले भी विवादों में रह चुके हैं हनी सिंह

इससे पहले हनी सिंह के कॉन्सर्ट में दिल्ली की सर्दी और लड़कियों को लेकर दिए बयान की भी खूब आलोचना हुई थी, लेकिन बाद में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी थी. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सिंगर पर अभद्रता के आरोप लगे हैं. इससे पहले उनके कमबैक सॉन्ग 'मैनिएक' और 'मैं हूं वूमेनाइजर' समेत कई गानों पर विवाद हो चुका है. 

बादशाह के ‘टटीरी' सॉन्ग को भी हटाया गया?

यह भी पढ़ें

वहीं, सिंगर बादशाह का 'टटीरी' सॉन्ग हाल ही में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से हटाया गया है. गाने में महिलाओं के प्रति अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. मामले में हरियाणा महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर को समन भेजा, लेकिन सिंगर समन भेजने के बाद भी आयोग के सामने पेश नहीं हुए. बादशाह गाने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग चुके हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें