जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला था’, 'संविधान हत्या दिवस' पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, कांग्रेस को लगेगी मिर्ची

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही कंगना ने कहा है कि इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला था.

‘इमरजेंसी हमारे संविधान पर सीधा हमला था’,  'संविधान हत्या दिवस' पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, कांग्रेस को लगेगी मिर्ची
Image Credits: IANS
Advertisement

भारतीय इतिहास में 25 जून का दिन 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में जाना जाता है. इस दिन देश में 1975 में आपातकाल लगाया गया था, जिसे लोकतंत्र और संविधान के हनन के रूप में देखा जाता है. इसी अवसर पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के निर्माण से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. 

कंगना ने शेयर किया अपनी फिल्म इमरजेंसी से जुड़ा वीडियो

इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए कंगना रनौत ने फिल्म के पीछे की तैयारी, कलाकारों के अनुभव और फिल्म के कुछ सीन्स दिखाए हैं, जो आपातकाल के समय की कहानी को सामने लाते हैं. वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह उस दौर की घटनाओं को पर्दे पर उतारने के लिए मेहनत की गई. कंगना ने इस पोस्ट के साथ एक लंबा कैप्शन भी लिखा.

Advertisement

‘आपातकाल हमारे संविधान पर एक सीधा हमला था’

अपने कैप्शन में उन्होंने कहा, ''आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे कठिन और अंधकारमय दौर में, यानी आपातकाल के समय, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती से रक्षा की. आपातकाल हमारे संविधान पर एक सीधा हमला था. इस दौरान नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गई, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुईं और लोकतंत्र की नींव मानी जाने वाली संस्थाओं पर भी गंभीर असर पड़ा.''

कंगना ने लोगों से इमरजेंसी देखने की अपील

कंगना ने लिखा, ''मैंने इस विषय पर एक फिल्म का निर्देशन, अभिनय और निर्माण किया है. एक फिल्मकार के रूप में यह मेरे लिए एक बेहद असाधारण अनुभव रहा. आप सभी से अनुरोध है कि फिल्म 'इमरजेंसी' को नेटफ्लिक्स पर देखें. ''''

Advertisement

अनुपम खेर ने क्या कहा?

इस वीडियो में फिल्म से जुड़े कलाकारों की भी झलक दिखाई गई, जहां कई कलाकारों ने कंगना के निर्देशन की तारीफ की. प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, ''कंगना के साथ निर्देशक के रूप में काम करना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा. वह बहुत ही बारीकी से काम करने वाली निर्देशक है.''

सतीश कौशिक ने क्या कहा?

Advertisement

वहीं सतीश कौशिक ने भी कहा कि कंगना एक ऐसे निर्देशक हैं जो हर छोटे से छोटे चीजों पर ध्यान देती हैं और कलाकारों से बेहतरीन प्रदर्शन निकलवाने में सक्षम हैं. इसके अलावा अभिनेता श्रेयस तलपड़े समेत अन्य कलाकारों ने भी उनके काम की सराहना की.

कंगना ने निभाया था इंदिरा गांधी का किरदार 

फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके जरिए आपातकाल दौर की राजनीतिक परिस्थितियों को सिनेमाई रूप में दिखाने की कोशिश की गई.

Advertisement

कंगना का पोस्ट राहुल गांधी को नहीं आएगा रास

कंगना ने अपनी इस फिल्म के ज़रिए इस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को संविधान पर एक हमला बताया है. वो कांग्रेस समर्थक और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रास नहीं आएगा. कांग्रेस कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर पहले ही कई बार सवाल उठा चुका है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें