×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तारा सुतारिया ने खरीदा सपनों का आशियाना, दिखाई घर की पहली झलक, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

तारा सुतारिया ने नया घर खरीदा है. जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिखाई. तस्वीरों में वे अपने आलिशान घर में बैठी और शानदार अंदाज में पोज देती दिख रही हैं.

तारा सुतारिया ने खरीदा सपनों का आशियाना, दिखाई घर की पहली झलक, सेलेब्स ने लुटाया प्यार
Advertisement

एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं. हाल ही में वह एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में आई थीं. इसके बाद वीर पहाड़ियां संग उनके ब्रेकअप की भी खबरें आई. इस बार तारा सुतारिया अपने घर को लेकर चर्चा में हैं. 

तारा सुतारिया ने हाल ही में नया घर लिया है. जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिखाई. तस्वीरों में वे अपने आलिशान घर में बैठी और शानदार अंदाज में पोज देती दिख रही हैं. 

सोशल मीडिया पर दिखाई नए घर की झलक

एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने तस्वीरों में अपने घर के रंग से मैच करते हुए साड़ी पहन रखी है. उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, नई शुरुआत के नाम…अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के साथ और साल 2026 का खुले दिल और बाहों के साथ स्वागत करते हुए.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

Advertisement

अभिनेत्री का पोस्ट सभी को पसंद आ रहा है. उनके फैंस और दोस्त कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जैकी श्रॉफ की पत्नी कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, ‘ब्यूटिफुल’ अभिनेत्री का करियर काफी शानदार रहा है. भले ही तारा कम फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन वह अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती हैं. 

तारा अभिनेत्री होने के साथ कमाल की गायिका भी हैं. उन्होंने अपना करियर गायिकी से ही शुरू किया था. सबसे पहले वे एक टीवी शो में गायिकी के लिए नजर आई थीं और फिर 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' व 'ओए जस्सी' में अभिनय किया. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के जरिए तारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट डेब्यूडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया. 

टॉक्सिक में नजर आएंगी तारा सुतारिया

Advertisement

अभिनेत्री जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप' में नजर आई थी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. 

फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में शूट किया गया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें