Batwara 1947 से गदर मचाएंगे सनी देओल, ला रहे भारत-पाक बंटवारे की कहानी, बॉक्स-ऑफिस पर सलमान की ‘मातृभूमि’ से होगी टक्कर
फिल्म 'बंटवारा 1947' का डायरेक्शन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसको आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी की रीयूनियन है. इससे पहले दोनों ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्मों में साथ में काम किया था.
Follow Us:
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म पहले 'लाहौर 1947' के नाम से चर्चा में थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसके नाम और पहचान दोनों को बदलकर नए अंदाज में इसे पेश किया है. मोशन पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. यह फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
दमदार है फिल्म का मोशन पोस्टर
मोशन पोस्टर की शुरुआत जलते हुए कागज के विजुअल से होती है, जिसके जरिए उस समय की तबाही और बिखराव का संकेत दिया जाता है. इसके बाद स्क्रीन पर सनी देओल नजर आते हैं. वह अफरा-तफरी और हिंसा के बीच दौड़ते हुए दिखाई देते हैं. उनके चारों तरफ भीड़ और दंगे जैसे हालात हैं. पोस्टर के अगले हिस्से में सनी देओल एक अलग ही अंदाज में दिखाई देते हैं. वह हाथ में जलती हुई मशाल लिए सबसे आगे खड़े नजर आते हैं. वह अपने परिवार की रक्षा करते हुए दिखते हैं. उनके पीछे प्रीति जिंटा और अन्य लोग भी दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में तनाव और संघर्ष से भरा माहौल है.
सनी देओल ने शेयर किया 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर
सनी देओल ने इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ''डर और नफरत के समय में, उन्होंने हिम्मत को चुना. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. थिएटर में जरूर देखने जाएं.’’
आमिर खान ने किया फिल्म को प्रोड्यूस
फिल्म 'बंटवारा 1947' का डायरेक्शन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसको आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी की रीयूनियन है. इससे पहले दोनों ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्मों में साथ में काम किया था.
क्या है इस फिल्म कहानी?
फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है. यह उन आम लोगों की जिंदगी को दिखाती है जो इस विभाजन से प्रभावित हुए थे. कहानी में एक हिंदू परिवार को दिखाया गया है जो लाहौर से भारत आता है और उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है. इसी स्थिति से इंसानी रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक गहरी कहानी पेश की जाएगी.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं.
बॉक्स ऑफ़िस पर होगी सलमान-सनी की भिड़ंत
यह भी पढ़ें
बता दें कि 14 अगस्त को सलमान खान की फिल्म मातृभूमि भी रिलीज होगी, ऐसे में सनी देओल की बॉलीवुड के सुल्तान से भिड़त होगी. दोनों ही फिल्मों को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है, देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर किसी एक्टर की फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है.