Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरे साउथ सुपरस्टार्स, यश की Toxic समेत कई फिल्में हुईं पोस्टपोन!
धुरंधर 2 का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं की धुरंधर इसी साल 19 मार्च को थियेटर्स पर दस्तक देगी. धुरंधर का फीवर देखते हुए अब कई फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया है.
Follow Us:
धुरंधर का क्रेज़ हर तरफ़ देखने को मिल रहा है, पिछले साल 5 दिसंबर को थियेटर्स पर रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की धुरंधर ने ऐसा भौकाल मचाया है, जिसकी तरफ़ चर्चा हो रही है, पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर बड़ी बड़ी फिल्मों के रिक़ॉर्ड तोड़ दिए. धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
धुरंधर के चलते पोस्टपोन हुईं ये चार फिल्में
फिल्म के पहले पार्ट ने इस कदर धमाल मचाया है कि दर्शक अब धुरंधर 2 का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं की धुरंधर इसी साल 19 मार्च को थियेटर्स पर दस्तक देगी. धुरंधर का फीवर देखते हुए अब कई फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया है. धुरंधर के सामने तो क्या उसके आस पास आने से भी कई फिल्में डर रही हैं. इन फिल्मों पर धुरंधर का Effect देखने को मिल रहा है. खबरें हैं कि साउथ की चार बड़ी फिल्मों ने धुरंधर के चलते अपनी फिल्मों को पोस्टपोन करने का मन बना लिया है.
राम चरण की फिल्म पेड्डी भी हुई पोस्टपोन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी 26 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इस फिल्म को सही टाइम पर रिलीज़ करने का मन बनाया था, लेकिन मेकर्स को धुरंधर 2 के साथ भिड़ंत ना करने की सलाह दी गई, दरअसल धुरंधर का पहला पार्ट काफी बड़ी हिट हुआ था, और इसके दूसरे पार्ट को लेकर तो फैंस में ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. ऐसे में रामचरण की पड्डा का धुरंधर के सामने टिकना मुश्किल लग रहा है, सुनने में तो ये भी आ रहा है कि फिल्म पेड्डी की शूटिंग मार्च तक पूरी नहीं हो पाएगी, इसलिए इसे पोस्टपोन करने की खबरें हैं.
टॉक्सिक पर भी दिखा धुरंधर का इफेक्ट
साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ रिलीज़ होने वाली है, हाल ही में टॉक्सिक का टीजर भी रिलीज़ हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन और ड्रामे से भरपूर होने वाली हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स 19 मार्च की रिलीज़ डेट बदलने पर विचार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म Distributors ने टॉक्सिक की टीम को इनफोर्म किया है कि मेजर मॉकिट्स में फिल्म को थिेयेटर्स में जगह मिलना मुश्किल होगा, जिसके चलते टॉक्सिक के मेकर्स मई नई रिलीज़ डेट पर विचार कर रहे हैं. हालांकि फ़िलहाल रिलीज़ डेट में बदलाव को लेकर कोई ऑफिशियली बयान सामने नहीं आया है.
द पैराडाइज से भी छोड़ा मैदान!
साउथ सुपर स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज भी 26 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 के क्रेज़ के चलते नानी की फिल्म को भी थियेटर्स में जगह हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं फिल्म के VFX वर्क और शूटिंग से जुड़ी दिक्कतों की वजह से भी इस फिल्म का 26 मार्च को रिलीज़ होना मुश्किल की लग रहा है.
डकैत की रिलीज़ डेट भी हुई पोस्टपोन!
आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत: अ लव स्टोरी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कि पहले 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इसे भी अब पोस्टपोन कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें फिल्म रिलीज़ की दौड़ से बाहर हो गई है. मेकर्स का भी मानना है कि इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक़ स्क्रीन मिला मुश्किल होगा. ख़ासकर हिंदी बेल्ट में तो धुरंधर की वजह से ये काफी मुश्किल होगा. यही वजह है की फ़िलहाल इस फिल्म को आगे के लिए खिसका दिया गया है.
धुरंधर 2 की दमदार कास्ट
धुरंधर द रिवेंज में कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पहले पार्ट का एंड हुआ था, फिल्म की स्टारकास्ट इस बार काफी बड़ी होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां लीड रोल में नज़र आएंगे. वहीं उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान डकैट के रोल में नज़र आए अक्षय खन्ना भी गूसरे पार्ट में नज़र आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. खबरें तो ये भी है कि धुरंधर द रिवेंज में विक्की कौशल भी केमियो करते दिखाई दे सकते हैं.
पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी धुरंधर 2
यह भी पढ़ें
धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. इस बार ये फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ होगी.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें