×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, गोलमाल 5 के सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, मुख्य शूटर की हुई पहचान

रोहित शेट्टी के घर के आसपास और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं. इसके अलावा ये भी सुनने में आ रहा है कि रोहित शेट्टी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोलमाल 5 के सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे. जहां एक तरफ़ उनके घर की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है.वहीं अब उनकी नई फिल्म गोलमाल 5 के सेट पर भी इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.

रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, गोलमाल 5 के सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, मुख्य शूटर की हुई पहचान
Advertisement

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है. बिश्नोई गैंग द्वारा की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी है. पहले उनके घर पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा में इजाफा किया गया है. 

गोलमाल 5 के सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे

रोहित शेट्टी के घर के आसपास और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं. इसके अलावा ये भी सुनने में आ रहा है कि रोहित शेट्टी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोलमाल 5 के सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे. जहां एक तरफ़ उनके घर की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है.वहीं अब उनकी नई फिल्म गोलमाल 5 के सेट पर भी इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. अगर शूटिंग प्लानिंग के हिसाब से आगे बढ़ती है, तो एक बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. सेट पर लगभग 60 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जाने की उम्मीद है, जो दो टीम्स होंगी. एक स्थानीय पुलिस और दूसरी रोहित शेट्टीकी निजी सुरक्षा टीम.

शूटर ने अत्याधुनिक कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि फायरिंग के लिए शूटर ने अत्याधुनिक कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया. इस हथियार से 7.62 एमएम की पांच बुलेट चलाई गईं. पुलिस अब जांच कर रही है कि यह 7.62×51 एनएटीओ या 7.62×39 एमएम वाली बुलेट थी, जो राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती हैं. ये बुलेटें तेज गति और गहराई तक प्रभाव छोड़ने के लिए जानी जाती हैं. 

Advertisement

पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों के बयान किए दर्ज 

जांच में पता चला है कि फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से कुछ दूरी तक भागा. उसके बाद उसने एक ऑटो चालक से कल्याण जाने की बात की, लेकिन ऑटो चालक ने मना कर दिया. फिर दूसरे ऑटो चालक ने उसे विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़ा. लोकल ट्रेनें बंद होने के कारण शूटर ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों के बयान दर्ज कर लिए हैं. 

बिश्नोई गैंग ने कुल कितनी रकम दी थी

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पुणे से मुंबई में स्कूटी डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार आरोपियों सिद्धार्थ येनपूरे और स्वप्नील सकट को कुल 10 हजार रुपए मिले थे. ये पैसे मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने आरोपी समर्थ पोमाजी को दिए थे. पोमाजी ने दोनों को स्कूटी डिलीवरी के बाद पुणे लौटने पर पैसे दिए.  पुलिस अब जांच कर रही है कि पूरी घटना के लिए बिश्नोई गैंग ने कुल कितनी रकम दी थी. आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है. 

Advertisement

क्या रोहित शेट्टी को किसी से धमकी मिली थी?

पुलिस ने रोहित शेट्टी से पूछताछ की कि क्या उन्हें किसी गैंग या व्यक्ति से धमकी मिली थी. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली है, न मैसेज, न कॉल, न वॉइस नोट और न ही ईमेल के जरिए. जांच में यह भी सुराग मिला है कि फायरिंग के समय शूटर के साथ बिश्नोई गैंग के कुछ और लोग मौजूद थे. उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है. 

मुख्य शूटर की हुई पहचान

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि मुख्य शूटर की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं. मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. 

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें