जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज तो चिढ़ गए प्रकाज राज, प्रधानमंत्री पर कही ऐसी बात, लोगों ने लगा दी क्लास

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है, एक्टर ने प्रधानमंत्री का वीडियो शेयर करते हुए उनपर तंज कसा है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि एक्टर को अब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज तो चिढ़ गए प्रकाज राज, प्रधानमंत्री पर कही ऐसी बात, लोगों ने लगा दी क्लास
Image Credits: @BJP4India/X/Prakash Raj/IANS/I/X/@INCIndia
Advertisement

साउथ के जाने माने एक्टर प्रकाश राज, जो अपनी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरजन करते हैं, वो असल जिंदगी में कई बार लोगों की नजरों में खलनायक बन जाते हैं. 

बंगाल के सीएम बने शुवेंदु अधिकारी तो चिढ़े प्रकाश राज!

बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. दरअसल साउथ एक्टर प्रकाश को कांग्रेस के ख़िलाफ़ सुनना पसंद नहीं आया है.  एक्टर ने अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी बौखलाहट ज़ाहिर की है. बीजेपी पर तंज कसने के लिए एक्टर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव बने रहते हैं. 

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज पार्टी 

Advertisement

दरअसल  बेंगलुरु में एचएएल एयरपोर्ट के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया था. तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय की TVK के साथ गठबंधन कर लिया है, जो पहले यहां सालों से डीएमके के साथ थी. इसी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा था और कहा था कि तमिलनाडु में अपने सहयोगी डीएमके को भी धोखा दिया है.

प्रकाश राज का PM मोदी पर कटाक्ष

अब पीएम मोदी का ये बयान प्रकाश राज को हज़म नहीं हो रहा है, उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी के इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री और बीजेपी पर तंज कसा है. एक्टर ने लिखा, “ज़रा अपनी पार्टी पर भी एक नज़र डालिए... ये सब बर्बादी कर रही है... पीठ में छुरा घोंप रही है... क्षेत्रीय पार्टियों को बांट रही है... संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकारों को सत्ता से हटा रही है... सभी भ्रष्ट नेताओं को अपनी वॉशिंग मशीन में डालकर उनका नाम बदल रही है... बलात्कारियों और हत्यारों को माला पहना रही है. बस पूछ रहा हूँ”

प्रकाश पर भड़के लोग

Advertisement

प्रकाश राज ने जिस तरह से बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रकाश राज की क्लास लगाई है. एक यूजर ने लिखा, “अंधकारराज, तुम अपने बेतुके सवाल पूछते रहो. तुम्हारे नफरत से भरे एककोशिकीय दिमाग में यह बात कभी समा नहीं पाएगी कि भाजपा ने दशकों तक अकाली दल, शिवसेना, एआईएडीएमके, जेडीयू आदि के साथ मिलकर काम किया है. पार्टियों के कुछ गुटों में फूट पड़ना भाजपा की गलती नहीं है. बस कहना चाहता हूँ”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “प्रकाश राज…अरे कांग्रेस के चमचे! मुझे तुम्हारी प्रोफाइल पर टीसीएस नासिक मामले के बारे में एक भी ट्वीट नहीं दिख रहा है. मतलब तुम्हें खूब पैसा मिल रहा है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “तुम्हारी इन घटिया हरकतों ने अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है और कांग्रेस एक क्षेत्रीय पार्टी की तुच्छ सहयोगी बनकर रह गई है... ये बिल्कुल सच है बेवकूफ…”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,“और आप खुद को देखिए, भारत-विरोधी, हिंदू-विरोधी, पाकिस्तान-प्रेमी होकर आप अभी भी भारत में क्यों रह रहे हैं? पाकिस्तान में क्यों नहीं बस जाते?”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “बेवकूफ़ प्रकाश राज.. तुम्हें तो पहले क्या हुआ था, उसकी एबीसीडी भी नहीं पता जब कांग्रेस ने शिवसेना को बाँटा, तो वो लोकतंत्र था, लेकिन जब बीजेपी ने ऐसा किया, तो ये विभाजन है.बीजेपी ने मुश्किल समय में कभी अपने सहयोगियों को धोखा नहीं दिया, सिवाय तब जब उन्होंने यू-टर्न लिया हो. देखते हैं विजय आखिर कहाँ पहुँचते हैं.”

Advertisement

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर क्या कहा था?

बता दें कि बेंगलुरु में एचएएल एयरपोर्ट के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा था “कांग्रेस की पहचान एक धोखेबाज पार्टी के तौर पर बन गई है और इसीलिए, जब भी उसे मौका मिलता है, वह अपने ही नेताओं को धोखा देती है. इसीलिए कहा जाता है कि ऐसा कोई सका नहीं जिसे कांग्रेस ने ठका नहीं. तमिलनाडु में कांग्रेस के डीएमके के साथ 30 सालों से मजबूत रिश्ते थे. डीएमके के साथ गठबंधन की वजह से ही कांग्रेस सत्ता में बनी रही.”

‘कांग्रेस ने मौका मिलते ही डीएमके की पीठ में छुरा घोंप दिया’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार डीएमके के समर्थन से ही चल पाई थी. लेकिन हुआ क्या? इतने लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों के बावजूद और डीएमके के हमेशा कांग्रेस पार्टी के हित में काम करने के बावजूद, जैसे ही सत्ता का पलड़ा बदला, कांग्रेस ने मौका मिलते ही डीएमके की पीठ में छुरा घोंप दिया.”

Advertisement

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं प्रकाश राज

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज इस तरह से लोगों के निशान आए हो, इससे पहले भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बौखलाहट ज़ाहिर करना एक्टर को भारी पड़ गया है. बीजेपी को दाउद पार्टी बोलना और राघव चड्ढा पर तंज कसना उन्हें भारी पड़ गया है.

प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें