रोहित शेट्टी फायरिंग केस: राजस्थान-हरियाणा से अरेस्ट लॉरेंस के गुर्गे, दबोचा गया गोलीबारी करने वाला शूटर
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी है. मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. राजस्थान से फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार कर लिया गया.
Follow Us:
Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शामिल रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से फायरिंग करने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद केस में कई खुलासे हो सकते हैं.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर के साथ कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को राजस्थान और हरियाणा के अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है, जो घटना को अंजाम देने के बाद छिपे बैठे थे. मुंबई पुलिस ने अपडेट साझा करते हुए फायरिंग करने वाले शूटर की गिरफ्तारी की जानकारी दी है.
हरियाणा से अरेस्ट 4 आरोपी
इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भी बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा. रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने उनसे संपर्क किया था. इसके बाद हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने मिलकर बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन चारों का नाम ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू है. सभी UP के रहने वाले हैं.
#WATCH | Firing incident outside Rohit Shetty's house | Six more accused arrested in connection with the firing. They have been arrested from Rajasthan and are being brought to Mumbai.
A total of 11 people have been arrested so far. pic.twitter.com/H8vJedoLjf— ANI (@ANI) February 16, 2026Advertisement
लॉरेंस गैंग ने ली थी शूटआउट की जिम्मेदारी
शूटर के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जिसके बाद अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर ने ली थी और निर्देशक को जान से मारने की धमकी भी दी थी.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिन जांच को तेज करते हुए आरोपियों के साथ घटना के सीन को रिक्रिएट किया था. ब्रांच ने स्कूटी को लाने के रास्तों के बारे में जानकारी हासिल की और इलाकों के सीसीटीवी को भी दोबारा खंगाला. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शुभम लोनकर ने आरोपियों को मुंबई पहुंचने के बाद भी पैसे दिए थे, लेकिन पहले जांच में 40 हजार की बात सामने आई थी, लेकिन आरोपियों ने जांच में 51 हजार की रकम देने का खुलासा किया, जिसमें स्कूटी की खरीद भी शामिल थी.
यह भी पढ़़ें- रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामला, पांच आरोपियों पर लगा मकोका, 17 फरवरी तक पुलिस कस्टडी
यह भी पढ़ें
मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है क्योंकि ब्रांच को शक है कि घटना सिर्फ डराने के मकसद से नहीं हुई है. रणवीर सिंह के मैनेजर को भेजे गए धमकी भरे वॉयस कॉल में रोहित शेट्टी का नाम भी जिक्र किया गया और धमकी दी गई कि यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है. ऑडियो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर का था, जो ऑडियो में दोनों स्टार्स को सुधर जाने की धमकी दे रहा था. ब्रांच ऑडियो की सत्यतता की जांच कर रही हैं और मैसेज भेजने वाले आरोपी की लोकेशन की भी जांच कर रही है. 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी. पुलिस के मुताबिक, कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई.