कांवड़ियों पर फूटा कुनिका सदानंद का गुस्सा, पुलिस और सरकार दोनों को घेरा
Kunika Sadanan Viral Video: कुनिका सदानंद ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस और सरकार दोनों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि भगवान की भक्ति और आस्था के नाम पर अगर कोई कानून हाथ में लेता है या लोगों के साथ मारपीट करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
Follow Us:
Kunika Sadanan: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस और सरकार दोनों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि भगवान की भक्ति और आस्था के नाम पर अगर कोई कानून हाथ में लेता है या लोगों के साथ मारपीट करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों की हरकतों की वजह से पूरी यात्रा की छवि खराब होती है और प्रशासन को ऐसे मामलों में बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करनी चाहिए.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पत्रकार विजेता सिंह ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कुछ लोग पुलिस की गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे. वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल नजर आता है और कुछ लोग डंडों से हमला करते भी दिखाई देते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए.
हालांकि, पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को लेकर जो दावा किया जा रहा है, वह सही नहीं है. पुलिस के अनुसार, यह मामला दो कांवड़ियों के बीच हुए विवाद का था और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट या उनके कपड़े फाड़े जाने जैसी बातें गलत हैं. पुलिस का कहना है कि विवाद को मौके पर ही शांत करा दिया गया था.
They can’t control them bcoz of their Hindutva agenda and Hindu vote bank, therefore they hv shut the schools for Ten days, disgusting. 🤮 Padhega India toh Badhega India????? https://t.co/lwRAnY1wRh
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) August 5, 2026Advertisement
कुनिका ने पुलिस और सरकार पर साधा निशाना
इसी वीडियो को शेयर करते हुए कुनिका सदानंद ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कांवड़ियों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई भीड़ कानून अपने हाथ में लेती है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं होती.
इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद किए जाने के फैसले पर भी तंज कसा. उनका कहना था कि अगर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं, तो यह चिंता की बात है. उन्होंने शिक्षा को सबसे अहम बताते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी वजह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए.\
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
कुनिका सदानंद के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई ,कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए. वहीं कई लोगों ने उनकी राय से असहमति जताई और कहा कि किसी एक घटना के आधार पर पूरी कांवड़ यात्रा या सभी श्रद्धालुओं को गलत नहीं ठहराया जा सकता. वायरल वीडियो को लेकर भी लोगों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि वीडियो को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें कई बातें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं.
पहले भी सरकार पर खुलकर बोल चुकी हैं कुनिका
यह भी पढ़ें
यह पहली बार नहीं है जब कुनिका सदानंद ने किसी सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी हो. इससे पहले भी वह कई बार सरकार की नीतियों और फैसलो पर सवाल उठा चुकी हैं. नीट पेपर लीक मामले में उन्होंने छात्रों का खुलकर समर्थन किया था और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुई थीं. उस दौरान उन्होंने तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की थी.