एंटी पेपर लीक बिल पर सोनम वांगचुक ने सरकार को दिया समर्थन, साथ में छात्रों से जुड़ी अब कौनसी मांग की?
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने भारतीय रेलवे की तारीफ की और एंटी पेपर लीक पर अपनी बात रखी.
Follow Us:
सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की तारीफ में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने रेलवे की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए वंदे भारत ट्रेन में अपने सफर के शानदार एक्सपीरियंस के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने एंटी पेपर लीक बिल को लेकर भी बड़ा बयान दिया.
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो कार से सफर करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए कहते हैं, दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जो चली है उसमें मैंने पहली बार यात्रा की. मैं चिनाब पर बने ब्रिज को देखना चाहता था. ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा. मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है.
मोदी सरकार पर क्या कहा?
अपनी रेल यात्रा का जिक्र करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, ‘जैसा मैंने पहले बताया था कि हम परसो लद्दाख के लिए निकल रहे हैं. हम ट्रेन से निकले और मुझे ट्रेन से सफर करना बहुत अच्छा लगता है. दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन जो चली है उसमें मैंने पहली बार यात्रा की. उन्होंने आगे कहा कि मैं चिनाब पर बने ब्रिज को देखना चाहता था. ये मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा. मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है.’
AM PROUD OF INDIAN RAILWAYS
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 30, 2026
Want to be proud of Indian (govt) promises too…
Copy-LeftRightnCentre… pic.twitter.com/syCigFCKOb
उन्होंने मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वो इसी तरह सरकार के वादों को लेकर भी गर्व करना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने एंटी पेपर लीक बिल को लेकर मोदी सरकार की तारीफ की और कहा, मैं खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार को लेकर संसद में मोदी सरकार बिल लेकर आई. वांगचुक ने कहा,
‘मैं उम्मीद करता हूं कि ये सुधार सिर्फ परीक्षाओं में ही न हो बल्कि हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम में भी बड़े पैमाने पर सुधार होने चाहिए.’
सोनम वांगचुक ने सरकार से क्या अपील की?
सोनम वांगचुक ने सरकार को अपने मसौदे भी याद दिलाए. जिन्हें उन्होंने मोदी सरकार के सामने रखते हुए अनशन तोड़ा था. वांगचुक ने कहा, सरकार से अपील करना चाहूंगा कि वो जो समझौते हुए थे (पहले मेरे साथ लिखित में और फिर CJP नेताओं के साथ) जिनमें प्रदर्शन में जो छात्र थे उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, छात्रों पर कोई FIR नहीं होगी सरकार उस पर कायम रहे. उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से अपील करता हूं वो देश के युवाओं खासकर छात्रों के बीच एक भरोसे का माहौल बनाएं और सब मिलकर राष्ट्र निर्माण करें और एक महान भारत बनाने में जुट जाएं.
यह भी पढ़ें- ‘अखिलेश जी, शिक्षा पर ज्ञान देने से पहले अपना इतिहास देखिए’, संदीप सिंह ने नकल कानून और पेपर लीक पर घेरा
यह भी पढ़ें
दिल्ली में करीब 26 दिन भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक अब लद्दाख वापस चले गए. उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए दिल्ली में डेरा डाला था. अब सरकार के एंटी पेपर लीक बिल को लेकर भी वांगचुक ने खुशी जताई है.