जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मुझे मेरी कोम के बारे में मत बताओ’, मेलोनी के लिए डोनाल्ड्र ट्रंप पर भड़के जावेद अख़्तर हुए ट्रोल, अब ऐसे दिया करारा जवाब

जावेद अख़्तर ने एक्स पर ट्रंप की उस बात की आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नत की थी.

‘मुझे मेरी कोम के बारे में मत बताओ’, मेलोनी के लिए डोनाल्ड्र ट्रंप पर भड़के जावेद अख़्तर हुए ट्रोल, अब ऐसे दिया करारा जवाब
Image Credits:X/@Javedakhtarjadu/Xinhua via IANS
Advertisement

बॉलीवुड के जाने माने गीतकार जावेद अख़्तर अपने बेबाक़ बयान के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर ही देश और विदेश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देते हुए नज़र आ जाते हैं, जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं, हालांकि जावेद अख़्तर ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दे देते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिला है. 

जावेद अख़्तर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जावेद अख़्तर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक राजनीतिक टिप्पणी की थी. इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए इस्लाम का मुद्दा उठा दिया. इस पर जावेद अख़्तर ने उन्हें करारा जवाब दिया कि उन्हें उनकी क़ौम के बारे में बताने की जरुरत नहीं है और राजनीतिक मुद्दों को धर्म से जोड़ा गलत है. 

मेलोनी के लिए ट्रंप पर भड़के जावेद अख़्तर

Advertisement

बता दें कि जावेद अख़्तर ने एक्स पर ट्रंप की उस बात की आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उनसे मिन्नत की थी. ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “ट्रंप जो हर दिन झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने झूठ की कभी न खत्म होने वाली लिस्ट में एक और झूठ जोड़ दिया. सबसे पहले, एक आत्मविश्वासी, हाई-प्रोफाइल, लोकप्रिय और सशक्त महिला, जो इटली जैसे महान देश की प्रधानमंत्री हैं, जिसने मिस्टर ट्रंप के देश को इतनी संस्कृति, कला, वास्तुकला और अच्छी फिल्में सिखाई हैं. वह दुनिया के सबसे अलोकप्रिय व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए क्यों मिन्नत करेगी.

जावेद अख़्तर ने पोस्ट में आगे लिखा, “अगर बहस के लिए यह मान भी लिया जाए कि मेलोनी ने सच में ट्रंप से साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा था, तो भी ऐसा कौन सा सस्ता, अभद्र और असभ्य आदमी होगा जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसी बात कहेग"

 ‘मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ’

Advertisement

अब जावेद अख़्तर ने मेलोनी के समर्थन में पोस्ट क्या किया, तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. डोनाल्ड ट्रंप पर जावेद अख्तर के ट्वीट पर एक एक्स यूजर ने गीतकार पर तंज कसते हुए लिखा, “सर आपकी कौम के भी झूठ के लिए एक शेर है मेरे पास.. " जानते हैं हम जन्नत के हूरों की हकीकत, दिल के बहलाने के लिए ये ख्याल भी अच्छा है ” 

हालांकि, जावेद ने उस ट्रोल को याद दिलाया कि वो खुद को किसी धर्म से नहीं जोड़ते और उसे समझाया कि नास्तिक होने का क्या मतलब है. जावेद ने कमेंट सेक्शन में ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, “अगर आपका छोटा और कम विकसित दिमाग यह जानी-मानी बात समझ सकता कि मैं एक नास्तिक हूं, तो मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ. मेरी कौम सभी भारतीय हैं, जिसमें आप भी शामिल हैं.


जावेद अख्तर ने एक और ट्रोल को करारा जवाब दिया

जावेद अख्तर ने एक्स हैंडल पर एक और ट्रोल को भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसने कमेंट किया था, “चुप रहो और अपनी अहमियत मत समझो. राजनीति तुम्हारे बस की बात नहीं है. गाने लिखने का काम ही करो.” इसके जवाब में अख्तर ने लिखा, “जाओ, पतंग उड़ाओ. मुझे बिना मांगी सलाह देने की तुम्हारी क्या काबिलियत है. तुम कौन हो और तुमने अपनी जिंदगी में क्या किया है.”

Advertisement

‘क्या आप जान-बूझकर इतनी बेतुकी बातें कर रहे हैं’

वहीं एक यूजर ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए जावेद अख़्तर को सुनाते हुए लिखा, “तुम जैसे घटिया और पाखंडी इंसान के लिए, अगर मेलोनी की जगह @narendramodi का ज़िक्र होता, तो तुम उस पर यकीन कर लेते और उन पर तंज़ भी कसते.”

वहीं इस यूजर का जवाब देते हुए जावेद अख़्तर ने लिखा, “ क्या आप जान-बूझकर इतनी बेतुकी बातें कर रहे हैं?”

जाने क्या था मामला?

Advertisement

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि G7 समिट के दौरान मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए,मिन्नतें की, इसके बाद वह उनकी खुशी के लिए फोटो खिंचवाने को तैयार हो गए थे. ट्रंप ने बकायदा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बात कही. जिस पर इटली की प्रधानमंत्री बुरी तरह भड़क गईं हैं. उन्होंने न केवल इसका जवाब दिया बल्कि अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया. 

मेलोनी ने ट्रंप को क्या जवाब दिया?

मेलोनी ने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह ‘मनगढ़त कहानी’ करार दिया. उन्होंने कहा, यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है.मेलोनी ने ट्रंप के बयान को तथ्यों से कोसों दूर बताया. उन्होंने कहा, कुछ बातों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी होता है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं. सच कहूं तो मैं बेहद हैरान और स्तब्ध हूं. उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं.”

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें