×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जय श्री कृष्णा तुलसी जी… ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स की एंट्री, तुलसी से की गंभीर मुद्दे पर चर्चा

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स की एंट्री हो गई है. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो तुलसी से गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते नज़र आ रहे हैं.

जय श्री कृष्णा तुलसी जी… ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स की एंट्री, तुलसी से की गंभीर मुद्दे पर चर्चा
Advertisement

स्मृति ईरानी का पॉपुलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फैंस के बीच एक बार फिर फेमस हो गया है. सीरियल टीआरपी की टॉप फाइव की रेस में शामिल हो गया है. अब शो में एक इंटरनेशनल मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही बज बन चुका है. 

एकता कपूर के शो में नजर आएंगे बिल गेट्स

शो में गुरुवार को अरबपति बिल गेट्स तुलसी विरानी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी से खास बातचीत करने के लिए आ रहे हैं. स्टार प्लस ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें तुलसी लैपटॉप पर बिजनेसमैन बिल गेट्स का स्वागत कर रही हैं और बिल गेट्स भी तुलसी विरानी से हिंदी में बात कर रहे हैं और उनसे कहते हैं जय श्री कृष्णा तुलसी जी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

Advertisement

कब आएगा बिल गेट्स वाला एपिसोड 

नए प्रोमो के मुताबिक गुरुवार की रात के एपिसोड में बिल गेट्स का कैमियो रखा गया है. वे कुछ देर के लिए शो से जुड़ेंगे और बच्चे के स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात करेंगे. प्रोमो को शेयर कर जानकारी दी गई कि एपिसोड में आज नया सेहत का, संवेदना का और बदलाव का रिश्ता जुड़ने वाला है, जिसमें हर मां और हर बच्चा सुरक्षित रहे, इस गंभीर मुद्दे पर बात होगी.

किस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे बिल गेट्स-तुलसी

Advertisement

बिल गेट्स की 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाती है. इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए बिल गेट्स और तुलसी विरानी चर्चा करने वाले हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब एकता कपूर के शो में किसी इंटरनेशनल पर्सनैलिटी को देखा गया. 

प्रोमो देख क्या बोले लोग

प्रोमो सामने आने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "पहली बार भारतीय टेलीविजन पर बिल गेट्स का शो देखने को मिल रहा है, बहुत बढ़िया तुलसी जी…आप तो अनुपमा से भी आगे निकल गईं.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, "जय श्री कृष्णा बोलते हुए बिल गेट्स कितने प्यारे लग रहे हैं.”

Advertisement

शो ने गंभीर समाजिक मुद्दों को उजागर किया है

बता दें कि शो हर रात 10 बजकर 30 मिनट पर स्टार प्लस पर प्रसारित होता है. शो में अभी तक कई गंभीर समाजिक मुद्दों को उजागर किया गया है. शो की कहानी तुलसी के मोटापे से शुरू हुई थी, जिसके बाद घरेलू हिंसा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और उम्र संबंधी समस्याओं को कहानी के रूप में दिखाया गया. इन्हीं वजहों से सीरियल आज 'अनुपमा' को टक्कर दे रहा है, जो हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप वन पर विराजमान रहता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें