×
जिस पर देशकरता है भरोसा

इस क्रिश्चियन एक्ट्रेस ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, वाराणसी पहुंच बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद

एक्ट्रेस ने यहां पवित्र गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया. यहां वह ताज होटल में रूकी और वहां से जैकलिन सीधे गंगा घाट की ओर रवाना हो गईं. वहां से वह नाव पर बैठकर गंगा के बीच पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया.

इस क्रिश्चियन एक्ट्रेस ने गंगा में विसर्जित कीं मां की अस्थियां, वाराणसी पहुंच बोलीं- मुझे सनातन धर्म पसंद
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस गुपचुप तरीके से धार्मिक नगरी वाराणसी में पहुंचीं.

जैकलीन ने वाराणसी में मां की अस्थियों का किया विसर्जन 

एक्ट्रेस ने यहां पवित्र गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया. यहां वह ताज होटल में रूकी और वहां से जैकलिन सीधे गंगा घाट की ओर रवाना हो गईं. वहां से वह नाव पर बैठकर गंगा के बीच पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया. इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया. उनके साथ काशी के अरूण भी मौजूद रहे. 

आम श्रद्धालु की तरह पहुंचीं जैकलिन

Advertisement

जैकलिन फर्नांडीज ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी रखा था. उन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके और वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें. घाट पर मौजूद लोगों को भी शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज मौजूद हैं.

सनातन धर्म के प्रति जताई आस्था

अस्थि विसर्जन के बाद जैकलिन ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा है. उन्होंने कहा कि “हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियों को लेकर काशी आए.” उन्होंने बताया कि काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना उनकी मां के प्रति श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय था. 

पूजन के बाद तुरंत वापस लौटीं जैकलीन

पूजा और अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैकलिन ज्यादा देर वाराणसी में नहीं रुकीं. धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के तुरंत बाद वह वापस लौट गईं. 

किस धर्म से है जैकलीन फर्नांडिस?

जैकलीन फर्नांडिस मूल रूप से ईसाई (Christian) धर्म से हैं. उनके पिता श्रीलंका के कैथोलिक ईसाई हैं और  मां मलेशियाई-कनाडाई हैं. हालांकि, वह भारत में रहने के दौरान हिंदू धर्म और सनातन परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान रखती हैं. 

Advertisement

जैकलीन का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2009 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो Aladdin नाम की फिल्म में नज़र आईं थी. इसके बाद उन्होंने रेस 2, हाउसफुल 5, किक,  जुड़वा 2, मर्डर 2, Dishoom, और राम सेतू जैसी फिल्मों में काम किया है, जल्द ही एक्ट्रेस वेलकम टू जंगल में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें