चेहरे पर चोट, सूजे होंठ… दिशा पाटनी की बहन ख़ुशबू ने एक बच्ची को किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल
दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें बरेली में अपने घर के पीछे एक छोटी बच्ची को बचाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो की लोगों ने खूब प्रशंसा की है.
Follow Us:
बॉलीवुड की फ़िटनेस क्वीन के नाम से मश्हूर दिशा पाटनी एक बार फिर चर्चा में है. वजह है उनकी बहन ख़ुशबू पाटनी. उनकी बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजा से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक आट महीने की एक बच्ची को रेस्क्यू करती नज़र आ रही हैं. वह बच्ची मिट्टी की जगह पर अंधेरे कमरे से में पड़ी थी. उसके होंठों पर सूजन और चेहरे पर काफी ज्यादा चोट के निशान थे. उसी मासूम बच्चे की जान खुशबू पाटनी ने बचाई है. इस वीडियो में वो उस बच्ची के माँ-पिता पर ग़ुस्सा भी ज़ाहिर कर रही हैं. उनके इसी वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और भर-भर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. अब इसी बीच उस बच्ची की पहचान उजागर हो गई है उसका नाम क्या है माता-पिता सब के बारे में जानकारी आ गई है।
ख़ुशबू ने किया बच्ची को रेस्क्यू
ख़ुशबू पाटनी ने इस बच्ची को लेकर 3 वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है. पहले वीडियो में वो बच्ची को खंडर से रेस्क्यू करती दिख रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा ‘जो भगवान की रक्षा में है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता. मुझे उम्मीद है कि अधिकारी उसका ख्याल रखेंगे और आगे जो भी आदेश होगा, वह उचित नियमों और विनियमों के साथ होगा.’
दूसरी वीडियो में उन्होंने बताया कि बच्ची को रेलवे स्टेशन से एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने उठा लिया था, और उसी ने बच्ची को खंडर में छोड़ा था.
View this post on InstagramAdvertisement
तीसरी वीडियो में उन्होंने बच्ची और अपनी वीडियो शेयर की और लिखा इंसान का दिल भी क्या है? मुझे उसकी याद आएगी. पुलिस ने उसके माता-पिता को ढूंढ लिया है. तत्काल पुलिस और चिकित्सा सहायता के लिए धन्यवाद.
बता दें, खुशबू पाटनी महज 33 साल की हैं और वह पहले भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थी. वह एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं.