×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मांगें नहीं मानी तो सीधे गोली चलेगी’, रोहित शेट्टी को फिर बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, ऑडियो भेज मांगे इतने करोड़

जानकारी के मुताबिक, ये लगभग 90 सेकंड लंबा ऑडियो क्लिप शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को मिला था. स्टाफ ने बिना देरी किए इस क्लिप को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की जांच प्रक्रिया शुरू की गई.

‘मांगें नहीं मानी तो सीधे गोली चलेगी’, रोहित शेट्टी को फिर बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, ऑडियो भेज मांगे इतने करोड़
Image Credits: Rohit Shetty /Instagram
Advertisement


 फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी मिली. इस बार उनसे एक कथित ऑडियो क्लिप के जरिए 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. इस ऑडियो में कहा गया है कि अगर रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे. इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

ऑडियो क्लिप में क्या कहा गया है?

इस ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर पहले जो फायरिंग हुई थी, वह सिर्फ एक ट्रेलर था. अगर इस बार मांगी गई रकम नहीं दी गई, तो गोली सीधे फिल्ममेकर को निशाना बनाएगी.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी का नाम आया सामने

जानकारी के मुताबिक, ये लगभग 90 सेकंड लंबा ऑडियो क्लिप शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को मिला था. स्टाफ ने बिना देरी किए इस क्लिप को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की जांच प्रक्रिया शुरू की गई. 

Advertisement

शुरुआती जांच में ऑडियो में आवाज की पहचान की गई, तो वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर से मिलती-जुलती पाई गई.

कौन है शुभम लोणकर?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर का नाम पहले भी कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है. वह 2024 में हुई नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और इसी साल रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वांटेड है. हालांकि, पुलिस ने अभी इस आवाज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आते ही कार्रवाई तेज कर दी जाएगी

Advertisement

यह भी पढ़ें

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित शेट्टी के स्टाफ द्वारा यह धमकी भरा ऑडियो पुलिस को सौंप दिया गया है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. फिलहाल सभी तकनीकी पहलुओं पर जांच चल रही है और ऑडियो क्लिप के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जैसे ही फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आएगी, मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें