जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अयोध्या के संत ने आमिर खान को दी धमकी, दे डाला विवादित बयान, एक्टर को तीसरी शादी करना पड़ा भारी

आमिर की तीसरी शादी पर अयोध्या की प्रसिद्ध तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आमिर की तीसरी शादी से नाराज़ जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि आमिर खान को टपकाने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा.

अयोध्या के संत ने आमिर खान को दी धमकी, दे डाला विवादित बयान, एक्टर को तीसरी शादी करना पड़ा भारी
Image Credits: IANS
Advertisement

आमिर खान तीसरी शादी कर बुरे फँस गए हैं, एक्टर ने जबसे गौरी स्प्रैट से शादी की है, उन्हें हर तरफ़ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, हाल ही में एक्टर के ख़िलाफ़ बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ़ एक्टर के ख़िलाफ़ फतवा भी जारी हो गया है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर को लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर का टैग दे दिया है. 

‘आमिर खान को टपकाने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा’

वहीं अब आमिर की तीसरी शादी पर अयोध्या की प्रसिद्ध तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आमिर की तीसरी शादी से नाराज़ जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि आमिर खान को टपकाने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा. 

Advertisement

 ‘ये लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं’

एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर की शादी पर गुस्सा ज़ाहिर करते हुए लिखा, आमिर खान ने जिस तरह तीन शादियां की हैं और तीनों हिंदू लड़कियों से की हैं.नितेश राणे ने जो आरोप लगाया है वो हकीकत है.ऐसे लोगों को तो जहां कहीं भी मिलें उन्हें तुरंत मार देना चाहिए. ये लोग समाज में इतने बड़े अपराधी हैं. ये लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं.  इस उम्र में जब मरने का समय है तो वो सिर्फ लव जिहाद का संदेश देना चाहते हैं.

‘इन्हें कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए’

आमिर खान ने आगे कहा, “मैं भी पांच करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रहा हूं, जो भी किसी भी तरह से आमिर खान को टपका देगा, उसकी लीगल लड़ाई का खर्चा हम देंगे और 5 करोड़ उसके परिवार को इनाम देंगे. इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं. अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाए तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा, जो भी हिंदू-बहन बेटियों का फंसाने वाले हैं. उन्हें जिंदा छोड़ना ही गलत है. इन्हें कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए."

तीसरी शादी पर ट्रोल होने पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी?

अब आमिर खान ने उनकी तीसरी शादी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. शादी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे आमिर ने कहा, “सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है. मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे चचेरे भाई मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है. गौरी, रीना और किरण ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी. गौरी हिंदू नहीं हैं, वो ईसाई हैं.”

‘गौरी ऐसी ईसाई हैं, जो सख्ती से धर्म का पालन नहीं करती हैं’

आमिर खान ने आगे कहा कि “गौरी ऐसी ईसाई हैं, जो सख्ती से धर्म का पालन नहीं करती हैं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है.”

Advertisement

बजरंग दल ने एक्टर का पुतला फूँककर किया था विरोध 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड गौरी स्पैट से तीसरी शादी की है. दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर की थी. आमिर खान को तीसरी शादी करना भारी पड़ गया है. दरअसल गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के बाद बिहार में इसका जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. दरअसल फोर्ब्सगंज में बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने एक्टर का पुतला फूँककर विरोध जताया था. साथ ही एक्टर को धमकी देते हुए कहा था की दोबारा ऐसी हरकत की तो सबक सिखाया जाएगा.

आमिर ने कितनी बार की शादी?

आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. हालांकि, करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और दोनों एक बेटे, आज़ाद राव खान, के माता-पिता बने. लेकिन 2021 में शादी के 16 साल बाद आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला किया. बावजूद इसके, आमिर आज भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए हुए हैं और अक्सर  परिवार के साथ खास मौकों पर एक साथ नजर आते हैं.

Advertisement

कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

यह भी पढ़ें

खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन और पिता आइरिश हैं. उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो गौरी हेयरड्रेसर रही हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, हालांकि उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में काम कर रही हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें