जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी, रूमर्ड BF और साकिब सलीम संग CJP प्रोटेस्ट को दिया समर्थन

Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने भाई और अभिनेता साकिब सलीम के साथ देर रात जंतर-मंतर पहुंचीं. दोनों ने वहां मौजूद छात्रों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन जताया.

जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी, रूमर्ड BF और साकिब सलीम संग CJP प्रोटेस्ट को दिया समर्थन
Image Source: Instagram/ Huma Qureshi/ IANS
Advertisement

Huma Qureshi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. देशभर से आए छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब इस आंदोलन को फिल्म इंडस्ट्री से भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने भाई और अभिनेता साकिब सलीम के साथ देर रात जंतर-मंतर पहुंचीं. दोनों ने वहां मौजूद छात्रों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन जताया. इस दौरान हुमा के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी नजर आए ..

रात 3 बजे तक छात्रों के साथ पैदल मार्च में शामिल रहीं हुमा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हुमा कुरैशी छात्रों के साथ पैदल मार्च करती दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात करीब 3 बजे का ह. वीडियो में हुमा ब्लैक टॉप और जींस पहने प्रदर्शनकारियों के बीच चलती नजर आ रही हैं.

वहीं, रचित सिंह सफेद शर्ट में उनके साथ दिखाई दिए, जबकि साकिब सलीम भी छात्रों के समर्थन में इस मार्च का हिस्सा बने. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हुमा और साकिब की तारीफ की और छात्रों के मुद्दे को समर्थन देने के उनके कदम की सराहना की.

Advertisement

सलमान खान ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़...

सलमान खान ने भी छात्रों के समर्थन में कही बात

NEET मामले को लेकर चल रहे इस प्रदर्शन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया. सलमान ने लोगों से अपील की कि छात्रों के इस मुद्दे को राजनीति से अलग रखकर देखा जाना चाहिए. उन्होंने 20 जुलाई को 'चलो संसद मार्च' के दौरान हुई हिंसा पर भी दुख जताया और कहा कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी जाहिर की.

कई और बॉलीवुड सितारे भी छात्रों के समर्थन में आए

Advertisement

हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और सलमान खान के अलावा बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर अपनी चिंता जाहिर की है.

इनमें इमरान खान, रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह, आयशा खान, राजकुमार राव, दिया मिर्जा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप जैसे नाम शामिल हैं. इन कलाकारों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को लेकर अपनी आवाज उठाई है.

छात्रों की मांगों को लेकर जारी है प्रदर्शन

Advertisement

यह भी पढ़ें

CJP के नेतृत्व में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र दिल्ली पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारी परीक्षा व्यवस्था में सुधार और NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.
छात्रों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच और ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं. अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाती हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
M
Mahavir Bhartiya
3 months ago

Bhadve यह नहीं बताया कि छात्रों की मांग थी 370 वापस लौटे, Umar खालिद gaddar terrorist को जैल से रिहा करो! तू यह बात क्यों नहीं लिखी? Tu dalali karta है!

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें