‘दिल्ली की ठंड में गाड़ी में…’, कॉन्सर्ट में ‘गंदी बात’ कर बुरे फंसे हनी सिंह, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी, बोले- भूल चूक माफ
दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हिना सिंह ने कुछ ऐसी गंदी बात कह दी की बवाल मच गया है, बात इस कदर बढ़ गई की सिंगर को वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी है.
Follow Us:
पंजाबी सिंगर यो-यो हनी सिंह हमेशा अपने बोल्ड और सेंसेशनल गानों की वजह से विवादों में रहे हैं. सिंगर के गाने के बोल ही विवाद खड़ा करने के लिए काफी हैं, लेकिन इस बार सिंगर ने खुद दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा विवादित कह दिया कि वे सभी के निशाने पर आ गए हैं
हनी सिंह के अश्लील बयान पर मचा बवाल
दिल्ली में Nanku-Karun कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने हनी सिंह ने यहां की ठंड का जिक्र किया था. इस दौरान उन्होंने ऑडियंस से ऐसी भीषण ठंड में कार में फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही थी. साथ ही सिंगर ने इस दौरान ये भी कहा कि कॉन्डम का इस्तेमाल करना नहीं भूलना चाहिए.
हनी सिंह पर भड़के लोग
हनी सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग हनी सिंह को उनके इस अश्लील कमेंट की वजह से जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जब सफलता सर पर चढ़ जाये, तो यही हाल होता है. कई सालो तक इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद वापसी की और जैसे ही हिट हुआ वैसे ही बकवास चालू. कितना भी PR कर लो पर सच्चाई ज़्यादा दिन नहीं छुपती. ये इंसान ही गिरा हुआ है.
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जब आपके गाने शोर नहीं मचाते, जब आप बेकार होने लगते हैं, तो बकवास बातें करके फुटेज पाने की कोशिश करते हैं…”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “जब बड़े कलाकार मंच से अश्लील या आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं, तो इसका सबसे बुरा असर युवा पीढ़ी पर पड़ता है जो उसे फॉलो करते हैं.”
हनी सिंह पर भड़के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य
अब विरोध दर्ज कराते हुए बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सिंगर के बयान की आलोचना की है और माफी मांगने के लिए कहा है. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आईएएनएस से कहा, "गायक और कलाकार हनी सिंह की ऐसी पहली गलती सामने आई है. उनके गाने विवाद में रहे हैं, जिस पर जनता ने जमकर आलोचना की थी. ऐसे में हनी सिंह को खुद अपनी गलती मानते हुए माफी मांगनी चाहिए. ये बयान भारत के धर्म और सनातन को चोट पहुंचाने वाला है. इतिहास उठाकर देख लीजिए, चाहे यमन आए, मुगल आए या अंग्रेज, उनका सर्वनाश ही हुआ है.”
उन्होंने आगे कहा कि “मैंने हनी सिंह को देखा है कि वे शिव भक्त हैं. उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जहां वे भगवान शिव को जल चढ़ा रहे हैं और पूजा कर रहे हैं. अगर उनके मुंह से ये गलती से निकल गया है तो अपनी भूल को स्वीकार कर माफी मांग लें. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो लाखों सनातनी का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा.”
अयोध्या का संत समाज भी अपमानजनक टिप्पणी के लिए सिंगर से माफी मांगने की अपील कर रहा है.
हनी सिंह ने जारी किया हलफनामा
हनी सिंह ने विवाद बढ़ाता देख एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर लोगों से मांफी मांग ली है. साथ ही हनी सिंह ने ये भी बताया की उन्होंने ये बयान क्यों दिया था, इसके पीछे उनका क्या मकसद था. हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी माफीनामा जारी करते हुए लिखा, “प्रिय फैंस,मैं अपने एक वीडियो के बारे में बात करना चाहता हूँ जो अभी ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है और जिससे कई लोगों को ठेस पहुँची है और बुरा लगा है. मुझे सच में बहुत अफ़सोस है कि मेरे शब्दों को जिस तरह से पेश किया गया और उससे जो आपत्तिजनक बातें सामने आईं. मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुँचाना, बेइज्ज़त करना या ठेस पहुँचाना नहीं था.”
‘मैं सभी से दिल से माफी मांगता हूँ’
सिंगर ने आगे कहा, “इस घटना से कुछ दिन पहले, मेरी कुछ जाने-माने गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से बात हुई थी, जिन्होंने बताया था कि बिना प्रोटेक्शन के रिलेशन बनाने की वजह से युवा पीढ़ी में सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों की चिंता बढ़ रही है. यह बात मेरे दिमाग में रह गई. नंकू और करुण के शो में गेस्ट के तौर पर, और ऑडियंस में बड़ी संख्या में Gen Z को देखकर, मैंने प्रोटेक्शन की अहमियत के बारे में एक ऐसे भाषा में मैसेज देने की कोशिश की, जिसे वे समझ सकें, जो वे OTT पर देखते हैं. हालांकि, मुझे बहुत अफ़सोस है कि जिस तरह से मैंने यह मैसेज दिया, वह गलत था और कई लोगों को मंज़ूर नहीं था.मैं उन सभी से दिल से माफी मांगता हूँ जिन्हें दुख पहुँचा या जिनकी बेइज्ज़ती हुई. आगे से, मैं आपको यकीन दिलाता हूँ कि मैं अपने शब्दों और कामों में बहुत ज़्यादा सावधान और ज़िम्मेदार रहूंगा. आपका एक और अकेला यो यो हनी सिंह.”
View this post on InstagramAdvertisement
हनी सिंह ने वीडियो जारी कर कहा भूल चूक माफ
इस माफ़ी के अलावा हनी ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें उन्होंने दोबारा सफ़ाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था. साथ ही उन्होंने उन्होंने कैप्शन में लिखा था Bhool Chuk Maaf my apology.
View this post on InstagramAdvertisement
पहले भी विवादों में फंस चुके हैं हनी सिंह
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब हनी सिंह का नाम विवादों में आया हो, इससे पहले भी वो कई बार विवादों में फँस चुके हैं, कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपने गानों की वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं.