जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोलकर बुरी फंसीं मशहूर एक्ट्रेस, चंद मिनटों में गंवाए कई लाख फॉलोअर्स

CJP Protest: जंतर-मंतर पर हुए CJP छात्र विरोध प्रदर्शन में विपक्ष के साथ कई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स ने ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं. जिससे इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ रहा है.

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोलकर बुरी फंसीं मशहूर एक्ट्रेस, चंद मिनटों में गंवाए कई लाख फॉलोअर्स
Image Source: pearle maany/ Instagram
Advertisement

जंतर-मंतर पर हुए CJP छात्र विरोध प्रदर्शन में विपक्ष के साथ कई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स ने ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं.., जिससे इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हीं में से एक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और यूट्यूबर पर्ल मैनी को एक पोस्ट की वजह से लगातार ट्रोलिंग, आलोचना और नाराजगी झेलनी पड़ रही है.हालात ऐसे हो गए कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया. इस पूरे मामले ने पर्ल मैनी को अचानक सुर्खियों में ला दिया है और उनके बयान पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है.

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर किया था पोस्ट

24 जुलाई को पर्ल मैनी ने छात्र आंदोलन को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई हिंसा बिल्कुल गलत है और उनकी मांगों को भी उन्होंने जायज बताया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आंदोलन छोड़कर अपने घर लौट जाएं. पर्ल का कहना था कि किसी भी आंदोलन या मकसद से बढ़कर इंसान की जान होती है और किसी को भी अपनी जिंदगी खतरे में नहीं डालनी चाहिए. उनका संदेश शांति और सुरक्षा की अपील के तौर पर था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे अलग नजरिए से देखा.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई आलोचना

पर्ल मैनी की इस पोस्ट के बाद उनके कमेंट सेक्शन में हजारों प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी थे जिन्होंने उनकी बातों पर आपत्ति जताई. आलोचकों का कहना था कि पर्ल छात्र आंदोलन की गंभीरता और उसकी वजह को ठीक तरह से नहीं समझ सकीं. कुछ लोगों ने तो उनकी सोच और बयान देने के तरीके पर भी सवाल उठाए. लगातार हो रही आलोचना के बीच पर्ल ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में यह भी लिखा कि उनका कमेंट सेक्शन ही उनकी बोलने की आजादी का प्रतिबिंब है.

Advertisement

LGBTQ समुदाय पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- वो भी हमारे समाज का हिस्सा, उन्हें समान सम्मान मिलना चाहिए

लाखों फॉलोअर्स ने किया अनफॉलो

इस विवाद का सबसे बड़ा असर पर्ल मैनी की सोशल मीडिया लोकप्रियता पर पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद से पहले इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.7 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन कुछ ही दिनों में यह संख्या घटकर लगभग 5.3 मिलियन रह गई.यानी उन्होंने करीब 3 लाख फॉलोअर्स खो दिए. सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई. यह दिखाता है कि सोशल मीडिया पर किसी बयान का असर कितनी तेजी से किसी सेलिब्रिटी की छवि और लोकप्रियता पर पड़ सकता है.

Advertisement

फिल्ममेकर पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

विवाद यहीं नहीं रुका..., अपने बयान पर हो रही आलोचना के दौरान पर्ल मैनी ने जाने-माने फिल्ममेकर सिबि मलाइल का नाम लेते हुए उन्हें "हारा हुआ फिल्ममेकर" कह दिया. इस टिप्पणी के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया. सिबि मलाइल के बेटे ने पर्ल के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई और सार्वजनिक तौर पर उन्हें फटकार लगाई. इसके बाद यह विवाद सोशल मीडिया से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गया और इस पर लगातार बहस होने लगी.

बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम

Advertisement

यह भी पढ़ें

पर्ल मैनी सिर्फ मलयालम सिनेमा तक सीमित नहीं हैं. वह बॉलीवुड फिल्म 'लूडो' में भी नजर आ चुकी हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कई बड़े कलाकार शामिल थे. फिल्मों के अलावा पर्ल सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी काफी सक्रिय रही हैं, लेकिन मौजूदा विवाद ने उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता को बड़ा झटका दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें