×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धुरंधर 2 के रिलीज़ होते ही सलमान, शाहरुख और आमिर ने कर डाली ऐसी हरकत, भड़क जाएंगे लोग, मच जाएगा बवाल

'धुरंधर-2' की हर कोई खुलकर तारीफ कर रहा है, लेकिन बॉलीवुड की खान तिगड़ी सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान ने फ़िल्म की सफलता पर चुप्पी साधी हुई है. इनके पर ईद की बधाई देने का टाइम है, लेकिन धुरंधर पर एक शब्द बोलने का समय नहीं है.

धुरंधर 2 के रिलीज़ होते ही सलमान, शाहरुख और आमिर ने कर डाली ऐसी हरकत, भड़क जाएंगे लोग, मच जाएगा बवाल
Advertisement

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर-2' का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, भले ही कुछ लोग फिल्म के कंटेंट पर सवाल खड़े कर रहे हों,  लेकिन फिल्म को तारीफें ज्यादा मिल रही हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है, धुरंधर 2 उम्मीद से ज्यादा कमाई कर हर किसी को हैरान कर रही है. 

धुरंधर 2 की सफलता पर क्यों चुप हैं Khans

धुरंधर 2 का क़ेज ना सिर्फ आम लोगों में बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों में देखने को मिल रहा है, कंगना रनौत से लेकर अक्षय कुमार, राजामौली से लेकर अल्लू अर्जुन तक हर किसी ने धुरंधर 2 को मास्टरपीस बताया है. लेकिन बॉलीवुड के तीनों Khans, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान धुरंधर की सफलता पर चुप्पी साधे हुए हैं, इस समय जब धुरंधर द रिवेंज को हर तरफ़ से सपोर्ट मिल रहा है, तो ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तीनों Khans भी फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस पर कुछ तो रिएक्ट करेंगे. लेकिन ख़बर लिखे जाने तक सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से किसी ने भी धुरंधर 2 के लिए एक भी शब्द नहीं कहा है. 

ईद की बधाई के लिए टाइम पर धुरंधर के लिए नहीं 

Advertisement

बता दें कि फिल्म को रिलीज़ हुए 4 चार दिन हो चुके हैं और हैरान करने वाली बात तो ये है कि तीनों khans के पास ईद की बधाई देने का टाइम तो है, लेकिन धुरंधर 2 पर दो शब्द कहने के लिए किनके पास वक्त नहीं है. 

सलमान खान ने एक्स पर ईद से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये भी बताया है की उनके पिता सलीम खान घर वापस आ गए हैं. सलमान ने पोस्ट में लिखा, Eid Mubarak, Thank you very much for your blessings, Dad is back home thank you

इसके शाहरुख खान ने भी एक्स पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को ईद की बधाई दी है. एक्टर ने लिखा, “आपको और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद—यह ईद आपके लिए खुशियों भरी, शांतिपूर्ण और बरकतों वाली हो. सभी के लिए ढेर सारा प्यार और रोशनी; दुआ है कि हम जो भी मांगें, वह सब हमें मिले और उससे भी कहीं ज़्यादा... ईद मुबारक!!”

Advertisement

वहीं आमिर खान ने एक्स पर आमिर खान प्रोडक्शन पर लिखा, “इस ईद, अपने प्रियजनों को थोड़ा और करीब रखें. ईद मुबारक”

Khans की हरकत पर मचेगा बवाल

अब सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की ये हरकत कुछ लोगों को रास नहीं आएगी. उनकी इस हरकत पर बवाल मच सकता है. ईद की बधाई देना एक दम सही है, लेकिन धुरंधर द रिवेंज जैसी फिल्म जो दुनियाभर में देश का मान बढ़ा रही है, उसके लिए एक शब्द भी ना कहना तीनों खान्स को भारी पड़ सकता है, सोशल मीडिया पर तीनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है. अगर तीनों ने धुरंधर की तारीफ की तो इन्हें कट्टरपंथियों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ सकता है. 

Advertisement
पांच दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया
 
धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पाँच दिनों ही में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही पहले दिन पेड प्रीव्यू के आंकड़े 43 करोड़ मिलाने के बाद 140 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 81 करोड़, तीसरे दिन 109 करोड़ और चौथे दिन 113 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पांचवें दिन 60 करोड़ की कमाई की है. साउथ भाषाओं के आँकड़े जोड़ने के बाद धुरंधर 2 ने भारत में 519.12 करोड़ का नेट कलेक्शन कर दिया है. 
 
दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका
 
धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफ़िस पर 829.76 करोड़ का Gross कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है. सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही इस फिल्म ने 210 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 

क्या है धुरंधर 2 में खास?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें