×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Dhurandhar 2 ने चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक बिगाड़ा Bhoot Bhangla का खेल! अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

अक्षय कुमार पहले ही अपनी फिल्म भूत बंगला को धुरंधर 2 की वजह से पोस्टपोन कर चुके हैं, पहले ये फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव कर 10 अप्रैल कर दिया. लेकिन अक्षय कुमार अब भी सेफ ज़ोन में नहीं हैं. उनपर अभी भी धुरंधर 2 नाम का खतरा मंडरा रहा है.

Dhurandhar 2 ने चला ऐसा मास्टरस्ट्रोक बिगाड़ा Bhoot Bhangla का खेल! अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं. धुरंधर को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. यही वजह है कि धुरंधर 2 के डर से पहले ही कई एक्टर्स अपनी फिल्मों को आगे खिसका चुके हैं. क्योंकि कोई नही चाहता है कि धुरंधर 2 की वजह से उनकी फिल्मों को थोड़ा सा भी नुक़सान झेलना पड़े, लेकिन लगता है धुरंधर 2 के मेकर्स किसी पर भी रहम खाने को तैयार नहीं हैं. 

सेफ ज़ोन में नहीं अक्षय कुमार की भूत बंगला

अक्षय कुमार पहले ही अपनी फिल्म भूत बंगला को धुरंधर 2 की वजह से पोस्टपोन कर चुके हैं, पहले ये फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव कर 10 अप्रैल कर दिया. लेकिन अक्षय कुमार अब भी सेफ ज़ोन में नहीं हैं. उनपर अभी भी धुरंधर 2 नाम का खतरा मंडरा रहा है. अक्षय, धुरंधर 2 से नहीं भिड़ना चाहते, लेकिन 10 अप्रैल को भी भूत बंगला लाकर वो बुरे फँस गए हैं. 

क्या है धुरंधर 2 का 6 हफ्ते वाला प्लान 

धुरंधर 2 के मेकर्स ने रिलीज से पहले एक ऐसी चाल चली हैं, जिससे भूत बंगला का सारा खेल बिगड़ सकता है. आख़िर जियो स्टूडियोज का 6 हफ्ते वाला प्लान किया है, जो अक्षय कुमार की फिल्म के लिए खतरा बन गया है. चलिए बताते हैं आपको. दरअसल सुनने में आ रहा है कि मेकर्स मार्केट में सिंगल स्क्रीन एग्जिबिटर से एक कमिटमेंट क्लॉज़ पर बात कर रहे हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जियो स्टूडियोज ने धुरंधर 2 के लिए सिंगल स्क्रीन थिएटर्स से 6 हफ्ते का कमिटमेंट मांगा है. ऐसे में एग्जिबिटर्स से कहा गया है कि उन्हें फिल्म को सभी शो देने होंगे और कोई शो-शेयरिंग न करें. अब ऐसा करने से अक्षय कुमार की भूत बंगला के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है. 

6 हफ्तों की डिमांड ने बिगाड़ा अक्षय कुमार का गेम

एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की माने तो जियो स्टूडियोज ने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में सभी शो मांगे हैं, वो भी 6 हफ्तों के लिए, वैसे तो ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है, जिसमें कुछ नया नहीं है, लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि आमतौर पर डिस्ट्रीब्यूटर्स ऐसी माँग 2 या 3 हफ्तों के लिए करते हैं, लेकिन 6 हफ्ते की डिमांड कभी सुनने को भी नहीं मिली. अब सारी टेंशन अक्षय कुमार की भूत बंगाल के लिए है, जो 10 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है. 

धुरंधर 2 के प्लान से भूत बंगला की कमाई पर पड़ेगा बुरा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने नो शो-शेयरिंग कंडीशन के बारे में कहा है. यह एक ऐसा क्लॉज़ है जो सीधे अप्रैल में आ रही फिल्म के लिए खतरा है, अगर 6 हफ्ते का लॉक बना रहता है, तो कई सिंगल स्क्रीन में अक्षय कुमार की फिल्म लग ही नहीं पाएगी. जबकि, शुरुआती हफ्ते ही अहम होते हैं और उसमें ही दिक्कत होगी. जिसे भूत बंगला की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा. अब अक्षय कुमार की फिल्म के मेकर्स क्या करते हैं, ये देखने वाली बात होगी. 

धुरंधर 2 की दमदार कास्ट

धुरंधर द रिवेंज में कहानी वहीं से शुरु होगी जहां पहले पार्ट का एंड हुआ था, फिल्म की स्टारकास्ट इस बार काफी बड़ी होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह जहां लीड रोल में नज़र आएंगे. वहीं उनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान डकैट के रोल में नज़र आए अक्षय खन्ना भी दूसरे पार्ट में नज़र आ सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है. खबरें तो ये भी है कि धुरंधर द रिवेंज में विक्की कौशल भी केमियो करते दिखाई दे सकते हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. 

धुरंधर ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया था?

यह भी पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिक़ॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फिल्म ने भारत में जहां 893.04 करोड़ की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी थी. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें