×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बेचे इतने लाख टिकट, बॉलीवुड की उड़ीं नींद

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. इसे पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक़ धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू के लिए सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग के ज़रिए करोड़ो की कमाई कर डाली है.

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बेचे इतने लाख टिकट, बॉलीवुड की उड़ीं नींद

रणवीर सिंह की  फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'धुरंधर' का भी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी।. फिल्म भले ही थियेटर्स में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन मेकर्स ने ऐसा दांव खेला है जिससे कमाई रिलीज से पहले ही आसमान छू रही है. 

पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों के दाम कितने हैं?

19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखा है, जिसमें टिकट के दाम 400 से लेकर 2400 रुपये तक हैं. बात सिर्फ टिकट की कीमतों की ही नहीं, बल्कि शो हाउसफुल जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी थिएटर बुक हो चुके हैं और क्लासिक, प्राइम, एग्जीक्यूटिव और वीआईपी सेक्शन सब बुक हैं. 

धुरंधर 2  ने पेड प्रीव्यू में कितनी कर डाली कमाई?

Sacnilk के मुताबिक़ फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का 18 मार्च को पेड रिव्यू शो रखा गया है, जिसके लिए बेहद ही शानदार एडवांस बुकिंग हो रही है. वहीं चलिए जानते हैं धुरंधर 2 ने रिलीज़ से पहले पेड प्रीव्यू शो को प्री टिकट सेल में कितने करोड़ कमा डाले हैं. 


धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. इसे पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक़ धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू के लिए सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग के ज़रिए पहले ही लगभग 15.65 करोड़ कमा लिए हैं. अगर इसमें ब्लॉक्ड सीटों को भी जोड़ लिया जाए तो ये आंकड़ा 21.2 करोड़ रुपये हो जाता है. यानि फिल्म ने 18 मार्च को होने वाले पेड रिव्यू के लिए अब तक 21 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. 

हिंदी वर्जन में हो रही ज्यादा एडवांस बुकिंग


बता दें कि पेड रिव्यू के लिए सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन से आया है, जिसने 7,657 शो में 2,62,203 टिकट बेचकर 15.28 करोड़ कमाए हैं, जिसमें औसत टिकट की कीमत 418 रुपये थी. हिंदी डॉल्बी सिने फ़ॉर्मेट ने दो शो में 146 टिकटों से 1.14 लाख कमाए. वहीं दूसरी भाषाओँ के कलेक्शन की बात करें तो इसने तमिल वर्जन में 11,223 टिकटों से 16.28 लाख कमाए हैं. वहीं तेलुगु  ने 6,008 टिकटों से 14.39 लाख जोड़े हैं. जबकि मलयालम  वर्जन ने 646 टिकटों से 1.58 लाख कमाए हैं और कन्नड़ वर्जन ने 386 टिकटों से 1.61 लाख कमाए हैं.

धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू में इन फिल्मों को चटाई धूल

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पेड प्रीव्यू में इतिहास रचने की राह पर है.  इसने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का रिक़ॉर्ड भी तोड़ दिया है. जिसनें पेड रिव्यू में 9.40 करोड़ की कमाई की थी. पेड रिव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम था, जिसे अब धुरंधर 2 ने तोड़ दिया है. वहीं रणवीर की इस फिल्म ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया है, जिसने प्रीमियर के दौरान 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

पहले पार्ट ने कितने करोड़ का कारोबार किया था

यह भी पढ़ें

बात अगर 'धुरंधर' की करें तो फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ की बड़ी ओपनिंग की थी और 1 महीने बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद फिल्म ने भारत में कुल ग्रास कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा किया था, जबकि ग्लोबल लेवल  पर फिल्म 1300 करोड़ कमाने में कामयाब रही थी. अगर धुरंधर: द रिवेंज इसी तेजी से आगे बढ़ती रही तो फिल्म धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें