जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi के खिलाफ ध्रुव राठी ने की ऐसी पोस्ट, भड़क गईं गुल पनाग, लोगों ने भी लगा दी क्लास

मोदी सरकार और उनकी नीतियों की आलोचना करने वाले ध्रुव राठी ने एक बार फिर से पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकली है.

PM Modi के खिलाफ ध्रुव राठी ने की ऐसी पोस्ट, भड़क गईं गुल पनाग, लोगों ने भी लगा दी क्लास
Image Credits: IANS
Advertisement

मोदी विरोधी अक्सर ही देश के प्रधानमंत्री की आलोचना करने की वजह से चर्चा में रहते हैं, उन्हीं में से एक हैं, यूट्यूबर ध्रुव राठी. जो आए दिन पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी करते ही रहते हैं. मोदी सरकार और उनकी नीतियों की आलोचना करने वाले ध्रुव राठी ने एक बार फिर से पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकली है.

ध्रुव राठी के पोस्ट पर मचा बवाल 

अब ध्रुव राठी ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा पोस्ट किया है, जिस पर एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी अपनी नारजागी ज़ाहिर की है. वो भी देश के प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाईं. 

Advertisement

ध्रुव राठी ने पीएम मोदी का किया अपमान!

दरअसल ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री बनने के बाद से 12 वर्षों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है. एक नेता होने के नाते पारदर्शिता और जवाबदेही की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में वे नाकाम रहे हैं. मैं यूरोपीय देशों के पत्रकारों को बढ़ावा देना चाहूंगा कि वे जहां भी पीएम मोदी को देखें, उनसे सवाल पूछें, ठीक वैसे ही जैसे हेले लिंग ने किया था. उन्हें इतना शर्मिंदा करें कि वे लोगों के सामने जवाब देने पर मजबूर हो जाएं. आप भारत की तरक्की के लिए सेवा कर रहे होंगे.”

ध्रुव राठी को गुल पनाग ने लगाई फटकार

अब ध्रुव राठी के इस बयान पर गुल पनाग ने जमकर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है, एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर कह दिया है कि विदेश की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री और उनके पद का मजाक बनाना सही नहीं माना जा सकता. गुल पनाग ने ध्रुव राठी के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं. यही लोकतंत्र है. लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है. यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है.”

Advertisement

ध्रुव राठी पर भड़के लोग

गुल पनाग के अलावा सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने ध्रुव राठी की आलोचना की है और उन्हें जमकर ट्रोल किया है, पीएम मोदी का अपमान करना youtuber को भारी पड़ गया है. एक यूजर ने लिखा, “तुम बेहद घिनौने और नीच इंसान हो. जो भी प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता है और खुलेआम देश को अपमानित करने की मांग करता है, वह शर्मनाक है. और जो लोग ऐसे लोगों का अनुसरण करते हैं और उन्हें प्रभावशाली समझते हैं, वे भी मूर्ख हैं, जबकि यह व्यक्ति स्वयं बेहद नीच है.”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या आपको लगता है कि यह कारगर होगा? आप दिन-ब-दिन राष्ट्रविरोधी और नापसंद किए जाने वाले व्यक्ति बनते जा रहे हैं. हमारे प्रधानमंत्री चाहे कितने भी बुरे क्यों न हों, हमें वैश्विक स्तर पर उनका कभी अपमान नहीं करना चाहिए. आप लोग यह बात समझने में नाकाम रहे हैं, इसीलिए तो विपक्ष में बैठे रहना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “भारत की जनता ने पिछले 10-15 वर्षों में उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें तीन बार प्रधानमंत्री चुना. उन्हें प्रेस या लुटियंस ट्रोल्स से मान्यता की आवश्यकता नहीं है. जब किसी एक व्यक्ति के प्रति नफरत देश के प्रति नफरत में बदल जाती है, तो लोग इसे नोटिस करते हैं और चुनाव के दौरान इसे याद रखते हैं. रोते रहो”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "जर्मनी में बैठकर भारतीय प्रधानमंत्री पर फैसला सुना रहे हैं.Shameless"

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “पश्चिम बंगाल के मतदाताओं द्वारा मुंह पर मारे गए करारी हार के बाद ये सिर्फ आपकी हताशा है. भौंकते रहिए, आखिर इसी से तो आपकी रोजी-रोटी चलती है. आप जितना शोर मचाएंगे, उतने ही हताश दिखेंगे.”

Advertisement

जानें क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि ये पूरा विवाद हाल ही में पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद शुरु हुआ था. ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेली लेंग ने प्रधानमंत्री से कुछ सवाल पूछने की कोशिश की थी. हालांकि पीएम मोदी बिना जवाब दिए वहां से आगे बढ़ गए. जिसके बाद इस घटना का वीडियो का वायरल हो गया.

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं ध्रुव राठी

Advertisement

यह भी पढ़ें

ध्रुव राठी का पोस्ट भी इसी घटना के बाद सामने आया है. जिस तरह से उन्होंने पीएम मोदी का अपमान किया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी हो रही है. ये पहली बार नहीं है, जब ध्रुव राठी प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बोलकर बुरे फंसे हो, इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुके हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 2
G
Guest (अतिथि)
J
Jagnandan Oraon
5 months ago

Dhruv Lathi Kutta Ka Sabhi Account India Mein Ban Hota To Bahut Achha Hoga

D
Devi Ram Sharma
5 months ago

क्रिया की प्रतिक्रिया जरूर होती है। मोदी जी ने तो संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसे शब्द इस्तेमाल किए हैं प्रधानमंत्री के लिए जिन्हें कानों तक लाना भी शोभनीय नहीं है। ध्रुव राठी तो एक सामान्य नागरिक हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें