जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM के अपमान पर भड़कींं देवोलिना भट्टाचार्जी, अब सिखाया ऐसा सबक, विरोधियों की बोलती बंद कर दी

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीएम पर अपमानजनक बातें करने वालों को निशाने पर लेते हुए पोस्ट किया है.

PM के अपमान पर भड़कींं देवोलिना भट्टाचार्जी, अब सिखाया ऐसा सबक, विरोधियों की बोलती बंद कर दी
Image Credits: Devoleena Bhattacharjee/ instagram/IANS
Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान 7 अगस्त 2026 को विधानसभा मार्च के वक्त आईसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है. 

पीएम का अपमान करने वालों पर भड़कीं देवोलीना

हाल ही में एक पत्रकार ने इस मामले पर रिएक्ट किया था, उन्होंने नेहा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “जिनको स्याही के असल इस्तेमाल से कोई लेना-देना नहीं वही @neha_aisa पर स्याही फेंक सकते हैं….”

Advertisement

अब इस पत्रकार के पोस्ट पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीएम पर अपमानजनक बातें करने वालों को निशाने पर लेते हुए पोस्ट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, “मान गए, बिल्कुल, जिन्हे पढाई, छात्र, और नीट से कोई लेना देना नहीं, वही पीएम की स्वर्गिये माँ को, पीएम को भद्दे भद्दे गाली दे सकते हैं.हर जगह राजनीतिक एजेंडा काम नहीं करता. छात्रों का विरोध प्रदर्शन है झारखंड में जहां बारिश में भूख हड़ताल की जा रही है... जंतर-मंतर नहीं जहां नेता ब्रेड पकौड़ा खा रहे हैं, मोदी को गाली देकर आजादी के नारे लगा रहे हैं.”

यूजर ने देवोलीना पर कसा तंज

देवोलीना का पीएम मोदी का समर्थन करना एक यूजर को रास नहीं आया, उसने एक्ट्रेस को निशाने पर लेते हुए कमेंट कर लिखा, “आपने कोशिश अच्छी करी है ChatGPT से लिखने की।पर कहना क्या चाहती हैं?एक लफंगे कायर ने पीछे से आकर एक महिला पर इंक फेकी.यह हिंसा है और कानूनी अपराध भी.आप समर्थन में है इस हिंसा के?? वो भी एक लफंगे लडके द्वारा एक महिला पर.”

Advertisement

 

ट्रोलर्स को देवोलीना का जवाब 

अब इस यूजर को जवाब देते हुए देवोलीना ने आगे लिखा, “जी बिल्कुल नहीं. मेरी खुद की सोच और समझ इतनी शानदार है कि...आपको चैटगेट लगा तो धन्यवाद.  ज्ञान की या कोई सुझाव चाहिए हो कभी, बताइयेगा... बिना एआई के फ्री में ज्ञान दूंगी और मैं कहना चाहता हूं कि अगर ये गलत है तो पुलिस पर हाथ उठाना भी.”

देवोलीना पर भड़के मोदी विरोधी 

देवोलीना ने जिस तरह से पीएम मोदी का अपमान करने वालों पर तंज कसा है, मोदी विरोधियों को रास नहीं आया है, “Jab teri family Assam me dubne per aayi toh rona rona chalu kar diya flop actress aur tu kya students ki baat kar rhi or kya students neets waale hi hote h apne kaam se kaam rhk smaji”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Modi ji ko jantar mantar par sirf gaali dene wale hi dekhe ,wo nhi dikhe jinhone waha lathiya khaayi , ladkiyo ko abuse kia gya . wo nhi dikhta ?”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,  “Gopi stupid bahu.. na h aap Jharkhand Gaye Naa hi Delhi aur naa hi aap student hai.. Apne serial wale dumb character Ko character hi rehne dein”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “गोपी बहु शांत रह, नाटक की दुनिया में कलाकार को पैसा मिला था अपनी कला दिखाने का, छात्र दिल्ली में भी सरकार की जवाबदेही मांग रहे थे, और झारखंड में भी मांग रहे हैं, ब्रेड पकौड़े दिल्ली में भी बांटे गए तो झारखंड में भी बांटे जाएंगे”

Advertisement

प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें 

बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था. 

Advertisement

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलिना भट्टाचार्जी ने शादी

Advertisement

यह भी पढ़ें

बात करें देवोलिना भट्टाचार्जी  की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलिना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें