PM मोदी का मजाक उड़ाना राहुल गांधी को पड़ा भारी, ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने ऐेसे दिया करारा जवाब, देखते रह गए सब
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में एक कॉमेडियन के साथ राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया उसे देख कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. अब सुनील लहरी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है.
Follow Us:
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान बाजी करने से बाज नहीं आते हैं, मोदी विरोध में वो हर बार इस कदर नीचे स्तर पर चले जाते हैं, जिसकी वजह से खुद उनकी फजीहत हो जाती है.
राहुल गांधी ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक
हाल ही में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में एक कॉमेडियन के साथ राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया उसे देख कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
सुनील लहरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
पीएम मोदी की अंग्रेजी का मजाक उड़ाने से लेकर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की तरफ से एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी ऑफर किए जाने वाली घटना तक का इस इवेंट में मजाक बनाया गया. राहुल गांधी और कॉमेडियन की इस हरकत पर रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी इस इवेंट का क्लिप देखकर गुस्सा फूट पड़ा है, जिसमें पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया है.
सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं और मोदी विरोधियों को लताड़ भी लगा चुके हैं. अब सुनील लहरी ने एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कॉमेडी को लेकर राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है.
‘कुछ नेता पद की गरिमा का सम्मान किए बगैर उल्टा-सीधा बोल देते हैं’
सुनील लहरी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, 'हमारे देश का पॉलिटिकल स्टैंडर्ड मैथड दुनिया में सबसे ज्यादा लो है. क्योंकि हमारे देश के कुछ नेता या कुछ लोग किसी भी पद की गरिमा का सम्मान किए बगैर जो भी मन में आता है, उल्टा-सीधा बोल देते हैं. हाल ही का इंदौर का इंसिंडेंट सबको मालूम है. मैं भी इस बारे में कुछ बोलना चाहूंगा कि हमारी मातृभाषा, एक गले मिलने या Hug करने की जो प्रथा है या हमारी संस्कृति, जो संस्कार हैं उसका मजाक उड़ाया गया.’
‘क्या आप ऐसे नेता को देश की बागडोर देना चाहेंगे?’
एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, 'और एक वरिष्ठ नेता हैं, उनका पूरा सहयोग मिला. क्या प्रधानमंत्री को अपनी मातृभाषा में स्पीच देना गलत है? या इसका मतलब है कि वो अनपढ़ हैं? नॉन इंग्लिश जितने भी देश हैं उनके सभी नेता अपनी मातृभाषा में भाषण देते हैं. इंग्लिश एक लैंग्वेज है. दूसरा अगर आप जानना चाहते हैं कि गले मिलने के फायदे क्या हैं तो आप पढ़ लेना उसके बारे में, पता लगेगा. तीसरी बात, प्रधानमंत्री जी ने अपनी किसी स्पीच में अगर देखा कि एक बुजुर्ग महिला हैं, खड़ी हैं वहां पर, उनको कुर्सी ऑफर करने की बात की तो उस बात का मजाक उड़ाया जाए? क्या आप ऐसे नेता को देश की बागडोर देना चाहेंगे जिसे न आपकी भाषा का, न किसी तरह की प्रथा का, न किसी तरह की संस्कृति के बारे में कोई जानकारी हो? सोचने वाली बात है. विचार कीजिएगा.’
आगे कभी भी देश की बागडोर ऐसे नेता को देना उचित होगा जो देश की संस्कृति मातृभाषा गले मिलने के प्रथा का मजाक उड़ाएं
— Sunil lahri (@LahriSunil) September 21, 2026
In future, will it b appropriate 2 hand over the responsibility of the country to a leader who makes fun of the country's culture,mother tongue the gesture of hugging pic.twitter.com/1Wx01csK1c
जानें क्या है मामला
यह भी पढ़ें
बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में पहुंचे थे. राहुल गांधी ने मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ कुछ ऐसी बातें कहीं और इशारे किए जो प्रधानमंत्री के लिए थे. इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और पीएम मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधा और दूसरे देशों के नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों के अंदाज को लेकर हग डिप्लोमेसी का भी मजाक उड़ाया. वीडियो में कॉमेडियन पुलकित पीएम मोदी के अंदाज की नकल करते हुए दिखाई दिए. हालंकि अब सुवील लहरी ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है.