जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: रीति ने मनोज तिवारी पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलं- मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते…

भोजपुरी सासंद और एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी इस बार बिग बॉस में नजर आ रही हैं. अब रीति ने पिता को लेकर चौैंकाने वाला खुलासा किया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है.

Bigg Boss 20: रीति ने मनोज तिवारी पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलं- मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते…
Image Credits:Rhititiwari/Instagram
Advertisement

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए कंटेस्टेंट अपने परिवार से जुड़े कई खुलासे शो पर करते नजर आ रहे हैं. भोजपुरी सासंद और एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी इस बार बिग बॉस में नजर आ रही हैं. 

पिता मनोज पर क्या बोल गईं रीति?

रीति तिवारी शो में अब तक कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं. अब उन्होंने स्टार किड होने के साथ आने वाले दबाव और लोगों की धारणाओं के बारे में बात की. शो के एक एपिसोड में स्काउट से बात करते हुए, रीति ने अपने बचपन और अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. उन्होंने यह भी बताया कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि सेलिब्रिटी की बेटी होने का मतलब है कि उन्हें आसानी से उनके पिता की दौलत, शोहरत और मौके मिल जाते हैं.

रीति ने बताया कि जब वह बहुत छोटी थीं, तब उनके पिता घर छोड़कर चले गए थे और वह उनसे फोन पर बात नहीं कर पाती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और वह अपने पिता से साल में सिर्फ एक बार ही मिल पाती थीं.

Advertisement

'तब तक कुछ चीजों में देर हो चुकी थी'

उन्होंने आगे बताया, "जब मैं 18 या 19 साल की थी, तो मैंने तय किया कि मैं अपने पिता के साथ समय बिताना चाहती हूं. मैं जानना चाहती थी कि वह किस तरह के इंसान हैं। लेकिन तब तक कुछ चीजों में देर हो चुकी थी.”

‘उनका पैसा, दौलत, नाम, शोहरत और मौके वो मुझे नहीं मिले’

स्टार किड होने से जुड़ी धारणाओं के बारे में बात करते हुए रीति ने कहा, "उन्होंने जो कुछ भी कमाया - उनका पैसा, दौलत, नाम, शोहरत और मौके - वे मुझे नहीं मिले.मुझे बस उनका नाम मिला, जिसकी वजह से जहां भी मैं जाती हूं, मुझे सम्मान मिलता है. मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं. मेरे साथ सम्मान जुड़ा है.”

‘मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे’

Advertisement

रीति ने आगे कहा कि उनके पिता ने साफ कर दिया था कि वह उनके करियर में कोई मदद नहीं करेंगे और चाहते थे कि वह खुद अपनी पहचान बनाएं. उन्होंने कहा, "और उन्होंने मुझे साफ-साफ कह दिया था कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे. ऐसा किसी बुरी भावना से नहीं कहा था. उन्होंने कहा था कि अगर तुममें काबिलियत है, तो तुम खुद कर लोगी. मैं तुम्हारे लिए यह नहीं करूंगा.”

उन्होंने उन आर्थिक मुश्किलों के बारे में भी बात की जिनका उन्होंने सामना किया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बाहर कुछ खास मौकों को आजमाने के लिए खास  पैसे नहीं दिए थे.

‘मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते. मैं जो मांगती हूं’

रीति ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे बाहर पढ़ाई करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं दिए. क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते. मैं जो मांगती हूं, वह मुझे नहीं मिलता. महीने के खर्च के 20-25 हजार रुपये मिलते हैं. और आपको क्या लगता है, मैं महीने के 20,000 रुपये नहीं कमा सकती? कभी-कभी, मैं पेट भरने के लिए दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं. मैं 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं. बस उतना ही, जितनी मुझे जरूरत होती है.”

Advertisement

‘मैं एक आम इंसान हूं.इसलिए, यह मुश्किल है’

स्टार किड्स के बारे में बनी धारणाओं पर बात करते हुए रीति ने कहा कि लोग सोचते हैं कि पिता की पहचान की वजह से उन्हें बहुत सारी सुख-सुविधाएं मिली हैं. उन्होंने कहा, "सबको लगता है कि मैं बहुत अमीर और सुविधा संपन्न परिवार से हूं. लेकिन नहीं, मैं एक आम इंसान हूं.इसलिए, यह मुश्किल है.”

काजी से भिड़ ट्रोल हुईं थी रीति 

यह भी पढ़ें

बताते चले की रीति तिवारी शो में कुछ खास खेम खेलती नजर नहीं आ रही हैं, हाल ही में वो काजी के साथ झगड़ा करती नजर आईं थीं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. वैसे रीति ने अपने पिता को लेकर जो खुलासा किया है, उसपर आपका क्या कहना है, हमे कमेंट करके जरुर बताएं 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें