×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले ही बेकाबू हुई भीड़, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा.

बिहार के मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले ही बेकाबू हुई भीड़, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Photo Credits: IANS
Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार शाम एक पशु मेले के समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ की वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. यह घटना भोजपुरी स्टार ‘खेसारी लाल यादव’ के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई, जब हजारों लोग उनके परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे. भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी, जिससे थोड़ी ही देर में हालात काबू से बाहर हो गए और वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया.

कैसे खेसारी लाल की खबर मात्र से मची भगदड़?

यह मामला औराई ब्लॉक के गढ़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा पशु मेले का आयोजन किया गया था. मेले में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, भीड़ बेकाबू होने लगी और व्यवस्थाएं कमजोर पड़ गईं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही खेसारी लाल यादव के पहुंचने की खबर फैली तो हजारों लोग एक साथ स्टेज की ओर बढ़ने लगे. उन्हें पास से देखने की जल्दी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और हालात काबू से बाहर हो गए. 

बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज

Advertisement

इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आंखों देखा हाल बताने वालों के अनुसार, इस दौरान कई लोग गिर गए और कुछ को हल्की चोटें आईं. हालांकि, अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पक्की जानकारी नहीं मिली है.

पूरा स्टेज करना पड़ा खाली!

इस घटना का असर कार्यक्रम पर भी पड़ा. ‘खेसारी लाल यादव’ का परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले ही स्टेज एरिया खाली करा दिया गया. कई लोग डर के वजह से वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग हालात सामान्य होने का इंतजार करते रहे.

Advertisement

लोगों ने आयोजकों पर उठाए सवाल?

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद सुरक्षा और भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. उनका कहना है कि आयोजकों ने भीड़ का सही अनुमान नहीं लगाया, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई. घटना के बाद इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें