जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बम ल्यारी में फूटा, धमाका बांद्रा में…’ धुरंधर पर कॉमेडियन जाकिर खान ने हंसते-हंसते ले लिए बॉलीवुड के मजे

बॉक्स ऑफिस में धुरंधर की आंधी जारी है, फिल्म की कमाई के साथ-साथ इस पर चर्चा, मीम, रील और कमेंट थमने का नाम नहीं ले रही.

‘बम ल्यारी में फूटा, धमाका बांद्रा में…’ धुरंधर पर कॉमेडियन जाकिर खान ने हंसते-हंसते ले लिए बॉलीवुड के मजे
Advertisement

Zakir Khan on Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने एक्टिंग से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक एक लेवल सेट कर दिया. पार्ट टू (धुरंधर द रिवेंज) ने भी भारत में सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले. यह पहली ऐसी फिल्म बन गई जिसने भारत में 18 दिनों के भीतर 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

फिल्म की कमाई के साथ-साथ इस पर चर्चा, मीम, रील और कमेंट थमने का नाम नहीं ले रही. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं. अब इस लिस्ट में कॉमेडियन जाकिर खान भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने धुरंधर की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया कि बॉलीवुड की एक टुकड़ी को बात चुभ जाएगी. 

‘धुरंधर से सबकी जली है’

जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में धुरंधर की तारीफ करते हुए बॉलीवुड पर बड़ा तंज कसा. उन्होंने कहा, इंडस्ट्री आदित्य धर की इस फिल्म से सच में जल रही है. जाकिर ने कहा, सोशल मीडिया पर कितने ही बधाई पोस्ट डाल दें, कितनी ही कहानी डाल दें, लेकिन सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है. 

Advertisement

जाकिर खान ने धुरंधर के ल्यारी वाले सीन को खास हाईलाइट किया. उन्होंने कहा, फिल्म में बम ल्यारी में फूटे, लेकिन धुआं उड़ाया है बांद्रा से जुहू में. 

दरअसल, साउथ से सितारे भी धुरंधर और आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इस फिल्म पर शुरुआत में कोई रिएक्शन नहीं दिए, बाद में लोगों ने ट्रोल किया तो आलिया भट्ट, करण जौहर समेत कई स्टार्स ने खुलकर इस पर बात की, हालांकि अभी भी सबकी निगाहें बॉलीवुड के खान्स पर टिकी हुई हैं. सलमान खान, शाहरुख समेत कई बड़े सुपरस्टार्स ने धुरंधर पर कोई कमेंट नहीं किया. ऐसे में माना जा रहा है जाकिर खान ने अपने अंदाज में बॉलीवुड के बड़े सितारों पर तंज कसा है. 

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के पीछे इस शख्स का बड़ा हाथ, आदित्य धर ने किया खुलासा, रणवीर सिंह को लगेगा झटका

Advertisement

यह भी पढ़ें

धुरधंर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जबकि इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था. दोनों ने थियेटर में आते ही धूम मचा दी. फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, समेत कई कलाकार हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें