×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Baaghi 4 Trailer: ‘ये जो तुम्हारा टॉर्चर है, ये मेरा वॉर्म अप है’, टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की खूनी जंग देखने के लिए मजबूत कर लें अपना दिल

टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म में टाइगर और संजय दत्त दोनों ही बेहद ही ख़तरनाक अंदाज़ में नज़र आएंगे, फ़िल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है.

Baaghi 4 Trailer: ‘ये जो तुम्हारा टॉर्चर है, ये मेरा वॉर्म अप है’, टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की खूनी जंग देखने के लिए मजबूत कर लें अपना दिल
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी 4' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, फिल्म के पिछले तीनों पार्ट्स को दर्शकों की तरफ़ से बेहद ही शानदार रिस्पांस मिला था. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे पब्लिक ने काफी पसंद किया था. 

रिलीज़ हुआ बागी 4 का ट्रेलर

वहीं अब बागी 4 का ट्रेलर  रिलीज हो गया है. इसे टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसके साथ लिखा, "यहां से शुरू होती है साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी... यहां हर आशिक एक विलेन है.” 

ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प डायलॉग से होती है, "लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी. रोमियो... मजनूं… राझा... सबको फेल कर दिया... एक बागी ने.” इस डायलॉग के बैकग्राउंड में टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलता है, जो उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है. टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में 'रॉनी' नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो दिल से बेहद इमोशनल है और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

Advertisement

बागी 4 से डेब्यू कर रहीं हरनाज संधू 

रॉनी का दिल एक लड़की अलीशा पर आता है, जिसका किरदार मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने निभाया है.वहीं, सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त बनी हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं.  ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब उनसे कोई पूछता है, ''दिमाग हिला हुआ है तेरा?'' तो रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, ''दिमाग नहीं… दिल.’’

एक्शन के अलावा दिखेगा रोमांटिक-इमोशनल साइड 

ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां दर्शक सोच में पड़ जाते हैं कि जो कुछ दिख रहा है, वो हकीकत है या रॉनी का वहम. टाइगर को कई जगह टूटते हुए, रोते हुए दिखाया गया है, जिससे उनका इमोशनल साइड भी नजर आता है. इस बीच हरनाज का डायलॉग भी दिल छू जाता है, जिसमें वह कहती हैं, 'रॉनी मुझे भूल नहीं सकता.’’ दोनों के बीच की केमिस्ट्री, कार में प्यार का इजहार और रोमांटिक लम्हे कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं. 

संजय दत्त की दमदार एंट्री 

Advertisement

एक और बड़ा सरप्राइज संजय दत्त की दमदार एंट्री के साथ आता है. उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती है, ''अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का... दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली.’’ इस डायलॉग से संजय दत्त के किरदार की गहराई और फिल्म में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. वो रॉनी की जिंदगी में क्या बदलाव लाते हैं, ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

सोनम बाजवा का दिखेगा एक्शन अवतार

सोनम बाजवा सिर्फ दोस्त के किरदार में नहीं हैं बल्कि एक्शन करते हुए भी दिखाई दे रही हैं. वह भी दुश्मनों से भिड़ती हैं और एक्शन में टाइगर का साथ देती नजर आती हैं. ट्रेलर के आखिरी हिस्से में टाइगर का एक और जोरदार डायलॉग सुनने को मिलता है, ''ये जो तुम्हारा टॉर्चर है, ये मेरा वॉर्म अप है.’’

खतरनाक अंदाज में लड़ते दिखे टाइगर 

Advertisement

ट्रेलर में टाइगर एक साथ हजारों गुंडों से भिड़ते नजर आ रहे हैं. कई जगहों पर वह इतने खतरनाक अंदाज में लड़ते हैं कि कुछ सीन देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कुछ जगहों पर तो वह दुश्मनों के शरीर से धड़ तक अलग करते दिखते हैं.

कब रिलीज़ होगी बागी 4?

'बागी 4' का निर्माण साजिद नाडियावाला और निर्देशन ए. हर्ष ने किया है.  यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर जिस का क्रेज़ बना हुआ है, उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तो़ड़ कमाई करेगीं

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें