×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हर सुबह PM मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है अथिया की बेटी, नाना सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी एवारा यानि अपनी नातिन को लेकर बेहद ही हैरान करने वाला खुलासा किया है. दरअसल सुनील शेट्टी ने एवारा को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया कि वो हर दिन सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है

हर सुबह PM मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है अथिया की बेटी, नाना सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
Image Credits: IANS/Videograb/ IANS/PMO
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, एक्टर की ये फिल्म थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है और इसने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत की है. 

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है

वहीं इस बीत एक्टर ने अपनी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी एवारा यानि अपनी नातिन को लेकर बेहद ही हैरान करने वाला खुलासा किया है. दरअसल सुनील शेट्टी ने एवारा को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया कि वो हर दिन सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाती है.

‘आया ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था’

Advertisement

एक लीडिंग वेबसाइट से बातचीत में सुनील शेट्टी ने याद किया कि उनकी नातिन की पहली मुलाक़ात प्रधानमंत्री मोदी से हवाई अड्डे पर उसकी आया ने कराई थी और तब से वो उनसे बहुत प्रभावित है. एक्टर ने कहा कि “मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं एक नेता की बात कर रहा हूं.अगर कोई नेता मुझे प्रेरित करता है, तो वह मुझे प्रेरित करते हैं. जितना मैं अपने देश से प्यार करता हूं, उतना ही मैं अपने नेता से भी प्यार करता हूं. उनमें कुछ खास बात है. मेरी नातिन 15 महीने की है. एक बार हवाई अड्डे पर उसकी एक आया ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था.”

‘वो गणपति जी की मूर्ति से लड्डू लेकर आती है और उन्हें खिलाती है’

सुनील शेट्टी ने आगे बताया, अब हर सुबह वो साईं बाबा की किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की तस्वीर भी है. वह उस तस्वीर को खोलती है और कहती है, 'मोदी जी’. वह गणपति जी की मूर्ति से लड्डू लेकर आती है और उन्हें खिलाती है. मैंने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था, न ही उसके माता-पिता ने. उनमें कुछ खास बात है. उनमें कुछ जादुई बात है.

Advertisement

कब हुआ था अथिया शेट्टी की बेटी का जन्म

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी जन्म 24 मार्च 2025 को हुआ था. अथिया ने पति केएल राहुल के जन्मदिन पर बेटी के नाम का खुलासा किया था. उन्होंने ये भी बताया था कि एवारा के नाम का मतलब भगवान का तोहफा होता है. 

पहले दिन कमाए इतने करोड़ 

बात करें सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल की तो इस फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू की कमाई जोड़के 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ़ से मिली झुली प्रतिक्रिया मिली है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर आने वाले दिनों में ठीक-ठाक कमाई कर सकती है. 

Advertisement

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट 

बात करें अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टु द जंगल की स्टारकास्ट के बारे में तो फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, लारा दत्त, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएं हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें