जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मस्जिद में खिंचवाई फोटो तो भड़क गए लोग, बोले- क्या इस्लाम धर्म अपना लिया

अंकिता लोखंडे ने यूं तो कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन हर किसी की नज़र उनकी जींस-टॉप पर हिजाब पहनना और मस्जिद में जाकर विक्की संग तस्वीरें खिंचवाने पर गईं, अब इस पर बवाल हो गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का गुस्सा फूटा पड़ा है और उन्होंने अंकिता को जमकर खरी खोटी सुनाई है.

अंकिता लोखंडे ने पहना हिजाब, मस्जिद में खिंचवाई फोटो तो भड़क गए लोग, बोले- क्या इस्लाम धर्म अपना लिया
Image Credits:lokhandeankita/Instagram
Advertisement

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, इन दिनों व अपने पति विक्की जैन के साथ अबू धाबी धूम रही है. और वहां से एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, यूं तो इन तस्वीरों में अंकिता ने पति संग ख़ूबसूरत पलों को क़ैद किया है, लेकिन हिजाब पहनने के चलते वो लोगों के निशाने पर आ गईं हैं. इतना ही नहीं मस्जिद जाने पर भी लोग एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं. 

अंकिता को हिजाब पहनना पड़ा भारी

एक्ट्रेस ने जब गौ सेवा की थी, उन्हें खाना खिलाती था और प्यार किया था, जब एक्ट्रेस की लोगों ने खूब तारीफ़ की थी. लेकिन अब हिजाब पहनने और मस्जिद में फोटो खिंचवाने के कारण उनके धार्मिक विश्वास पर उठाए जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने बक़रीद से पहले इन तस्वीरों को शेयर किया है. जिसपर बवाल और बढ़ गया है. 

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबू धाबी वेकेशन की तस्वीरें कर लिखा, “मेरे कैमरे से थोड़ा था अबू धाबी का प्यार, एक्सप्लोर कर रही हूं, हंस रही हूं और यादें बना रहीं हूं.”

Advertisement

अंकिता लोखंडे पर भड़के लोग

अंकिता लोखंडे ने यूं तो कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन हर किसी की नज़र उनकी जींस-टॉप पर हिजाब पहनना और मस्जिद में जाकर विक्की संग तस्वीरें खिंचवाने पर गईं, अब इस पर बवाल हो गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का गुस्सा फूटा पड़ा है और उन्होंने अंकिता को जमकर खरी खोटी सुनाई है. एक यूजर ने लिखा, “कुछ हिंदू तो हमेशा धर्मनिरपेक्ष होते हैं, लेकिन एक भी मुसलमान धर्मनिरपेक्ष नहीं है!!! कड़वा सच!! वे सिर्फ मुसलमान हैं... तो फिर हिजाब क्यों?!!!”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, Ye sb hi kna tha to jain se shadi q kri ..धर्म बर्बाद कर रहे हो

Advertisement

इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा, “क्या उसने इस्लाम धर्म अपना लिया?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “हिजाब, क्या तुम सच में ऐसा कह रही हो?”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,” हिजाब क्यों? यह तो घिनौना है”

वहीं एक और यूजर  ने लिखा, “Isko kyo pehnana apne kya jarurat pade h iski”

तो देखा आपने लोग इस कदर अंकिता लोखंडे को ट्रोल कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि क्या आपने इस्लाम घर्म अपना लिया हैं, तो कोई कह रहा है कि हिजाब पहनने की क्या जरुरत थी. 

Advertisement

पहले भी हिजाब पहने दिख चुकीं हैं अंकिता लोखंडे

वैसे, ये पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे ने हिजाब पहना हो. साल 2025 में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एयरपोर्ट पर हिजाब पहने और आदाब बोलते हुए नजर आई थीं. तब यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे कि क्या अंकिता ने धर्म बदल लिया है? क्या उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है?

बिग बॉस में साथ नज़र आए थे अंकिता-विक्की जैन

वहीं बात करें अंकिता और उनके पति विक्की जैन की तो दोनों बिग बॉस सीजन 17 में साथ दिखाई दिए थे. इस शो के दौरान दोनों के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली थी. हालांकि कई बार दोनों एक दूसरे का सोपर्ट भी करते दिखाई दिए थे. उम्मीद जताई गई थी की अंकिता बिग बॉस सीज़न 17 की ट्रॉफी अपने नाम ज़रूर करेंगी.लेकिन ये सीज़न मुन्नवर फारूकी ने जीत था. इसके अलावा विक्की और अंकिता 'लाफ्टर शेफ्स 3' में भी नजर आए.

Advertisement

किन फिल्मों में काम कर चुकीं हैं अंकिता 

अंकिता लोखंडे ने सीरियल पवित्र रिश्ता के ज़रिए घर घर में पहचान बनाई थी. उन्होंने कई रियलिटी शोज़ में भी काम किया था.टीवी शोज़ में काम करने के साथ साथ एक्ट्रेस फिल्मों में काम कर रही हैं. उन्होंने कंगना की फिल्म Manikarnika the queen of jhansi में काम किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा एक्ट्रेस बागी 3, और swatantra veer savarkar जैसी फिल्मों में भी काम कर लोगों का दिल जीता है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें