तुम्हारे संघर्ष को सलाम...दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नन्हें फैन से मिले पवन कल्याण, कुछ ऐसे पूरी की आखिरी इच्छा
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ के सिंघम कहे जाने वाले पवन कल्याण ने एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे से मिलकर उसकी आखिरी इच्छा पूरी कर दी. बच्चा कल्याण का फैन है और उनसे लंबे समय से मिलना चाहता था. अव इसका वीडियो वायरल है.
Follow Us:
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने बीते बुधवार कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तेलंगाना के हनमकोंडा में दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे अपने एक युवा प्रशंसक से मुलाकात कर उसकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी की.
हनमकोंडा निवासी 17 वर्षीय निरंजन एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से पीड़ित है, जिसके कारण उसका शारीरिक विकास रुक गया है और वह लंबे समय से बिस्तर पर है. उसने अपनी अंतिम इच्छा के रूप में पवन कल्याण से मिलने की इच्छा जताई थी. यह जानकारी मिलने पर जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण स्वयं उसके घर पहुंचे.
अपने नन्हें फैन से मिले पवन कल्याण!
उपमुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पवन कल्याण ने निरंजन से मुलाकात कर उसे आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ मंदिर का प्रसाद भी भेंट किया. उन्होंने निरंजन के बिस्तर पर बैठकर उसका हाथ थामा, उसके साथ सेल्फी ली और उसका हौसला बढ़ाने की कोशिश की. पवन कल्याण ने निरंजन के माता-पिता पोनुगोटी रंगोपाल और मानसा से बातचीत कर उसकी स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जानकारी ली. उन्होंने परिवार को मजबूत रहने की सलाह देते हुए कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद बच्चे के साथ है.
A few days ago, I came across a video of Niranjan from Hanumakonda, Warangal, who is bravely battling a rare disease and had expressed a heartfelt wish to meet me. Today, I had the privilege of visiting him and spending time with him and his family.
I went there believing I was… pic.twitter.com/jI7VZ9y0kC— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) June 17, 2026Advertisement
अपने प्रशंसक की हालत देखकर पवन कल्याण भावुक हो गए. उन्होंने निरंजन को स्नेहपूर्वक गले लगाया, उसके माथे को चूमा और प्यार से उसका हालचाल पूछा. जब निरंजन ने बताया कि वह बचपन से उनका प्रशंसक है तो पवन कल्याण भी भावुक हो उठे. उन्होंने निरंजन के स्वस्थ दिनों के वे वीडियो और तस्वीरें भी देखीं, जिनमें वह अभिनेता की तरह डांस और अभिनय करता नजर आ रहा था.
కొద్ది రోజుల క్రితం వరంగల్ జిల్లా హనుమకొండకు చెందిన నిరంజన్ అనే యువకుడు అరుదైన వ్యాధితో పోరాడుతూ… నన్ను కలవాలనే ఆకాంక్షను వ్యక్తం చేసిన వీడియోను చూశాను. నిరంజన్ ఆకాంక్షను నెరవేర్చాలని భావించాను.
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) June 17, 2026
ఈ రోజు హనుమకొండలోని అతని నివాసానికి వెళ్లి పరామర్శించడం జరిగింది.అరుదైన వ్యాధితో… pic.twitter.com/XfJSoQGgcU
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे फैन को दिया तिरुमला मंदिर का प्रसाद
पवन कल्याण ने निरंजन को तिरुमला मंदिर का तीर्थ प्रसाद भी दिया और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने चिकित्सा खर्च के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की. मुलाकात के दौरान जब निरंजन के माता-पिता ने बताया कि वे पहले काकतीय अस्पताल की कैंटीन में काम करते थे, तो पवन कल्याण ने जन सेना के तेलंगाना नेताओं को उनके परिवार की आजीविका बेहतर बनाने के लिए कैंटीन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए.
डिप्टी सीएम ने निरंजन के लिए खुद की भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने वारंगल स्थित प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में निरंजन के स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की. पवन कल्याण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रिय निरंजन, तुम्हारी ताकत तुम्हारे संघर्ष से कहीं बड़ी है. मैं जल्द ही तुम्हें स्वस्थ, मुस्कुराते हुए और पहले से अधिक मजबूत देखने की उम्मीद करता हूं."
यह भी पढ़ें
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने निरंजन का वीडियो देखा था, जिसमें उसने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा कि वह यह सोचकर गए थे कि वे निरंजन की इच्छा पूरी करेंगे, लेकिन वास्तव में निरंजन के साहस, धैर्य और विपरीत परिस्थितियों में उसके अटूट जज्बे ने उन्हें प्रेरित किया. पवन कल्याण ने इस दौरान सहयोग और समन्वय के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन तथा जन सेना पार्टी के तेलंगाना नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया.