जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा तो प्रकाश राज को मोदी सरकार का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

सरकार पर बढ़ते दबाव के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अब विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है और केंद्र सरकार पर हमला भी चीज कर दिया है. इस बीच मोदी विरोधी प्रकाश राज ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार पर तंज कसा है.

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा तो प्रकाश राज को मोदी सरकार का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास
Image Credits: PM Narendra Modi/ Facebook/IANS
Advertisement

नीट पेपर लीक मुद्दे पर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफ़े की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन चल रहा था. आंदोलन में छात्रों को विपक्षी दलों का भी भरपूर सहयोग मिला. 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार पर कसा तंज

सरकार पर बढ़ते दबाव के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अब विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है और केंद्र सरकार पर हमला भी चीज कर दिया है. इस बीच मोदी विरोधी प्रकाश राज ने  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार पर तंज कसा है.

Advertisement

प्रकाश राज ने मोदी सरकार पर निकली भड़ास 

प्रकाश राज ने भी जंतर-मंतर पहुँच छात्रों का समर्थन किया था और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग की थी. अब एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर सरकार पर निशाना साधा है. प्रकाश राज ने लिखा, “मेरे प्यारे कॉकरोचेस को बहुत-बहुत बधाई प्यारे सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया. आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं.justasking”

प्रकाश राज के बयान पर भड़के लोग

Advertisement

अब प्रकाश ने जिस तरह से सरकार को घुटनों पर लाने की बात कही है, वो कई लोगों को रास नहीं आई है, हमेशा ही सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी करने वाले प्रकाश राज एक बार फिर से बुरे फँस गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूब फ़ज़ीहत हो रही है. एक यूजर ने लिखा, “तो क्या NEET पेपर लीक का मसला हल हो गया??!! अब क्या आप 'मोदी ज़िंदाबाद' कह सकते हैं?? 2029 में फिर से BJP जीतेगी और बाकी भिखारी फिर रोएंगे.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम जैसे घटिया लोग... ऐसा इसलिए किया गया ताकि तुम जैसे देश-विरोधी, जवाबदेही चाहने वाले असली छात्रों को गुमराह न कर सकें. लेकिन याद रखना, यह तो बस शुरुआत है... तुम लोगों को हटना होगा और संसद को काम करने देना होगा…”

इसके अलावा एक और यूजर ने  लिखा, “शर्म आनी चाहिए आपको!! असल युवा आपकी बातों समेत इस बकवास को बिल्कुल नहीं मान रहे हैं.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “Punjab k baar me b kch bolde.....tere jaise insaan k liye ab sch m izzat nhi bachi h....tu jsa film m tha wsa real life m b h....

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Khud ki photo kyu lagai attention seeker bachon ki dalo”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे प्रकाश... अरे बेवकूफ! जल्द ही तुम भी फंस जाओगे भाई! तुम्हें पॉलिटिक्स की समझ नहीं है और तुम बेंगलुरु में बुरी तरह फंस गए हो.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “यह कोई तानाशाही शासन नहीं है, बेवकूफ! यह एक चुनी हुई सरकार है, जिसके लिए चुनाव जीतना पड़ता है, लेकिन तुम जैसे हारे हुए इंसान को यह बात कैसे समझ आएगी?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”शर्म आनी चाहिए आपको... मिस्टर एंटोनियो रॉय... आज से ही आपका पतन शुरू हो रहा है...सत्ता बदलने से लेकर सत्ता के घुटने टेकने तक... अभी तो पिक्चर बाकी है... अपनी बारी का इंतज़ार कीजिए…”

Advertisement

छात्रों के समर्थन में उतरे थे कई सितारे 

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग खुले तौर पर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. सलमान खान, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, आर माधवन, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, सोनाक्षी सिन्हा, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, इमरान खान, राजकुमार राव, प्रकाश राज, टोविनो थॉमस और अतुल कुलकर्णी सहित कई कलाकारों ने विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन जताया है. 

Advertisement

जानें क्या है मामला?

यह भी पढ़ें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 2
G
Guest (अतिथि)
R
Rampravesh Pal
3 months ago

Ye sab nali ke kide hain inhe nali me rahana hi pasand hain nali se bahar ane par yedam ghutne lagega aur mar jaayenge

E
ESSKAY S
3 months ago

अगर प्रधान साहब शुरू में ही इस्तीफ़ा दे देते तो बहुत सारे कुत्तो को भौंकने का मौक़ा नहीं मिलता।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें