×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आमिर-गौरी की शादी: जमीन पर बैठकर कपल ने साइन किए पेपर्स, दोनों के बेटे बने गवाह, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर ली है. यह बेहद निजी समारोह था. जिसमें आमिर की दोनों EX वाइफ और बच्चे शामिल हुए.

आमिर-गौरी की शादी: जमीन पर बैठकर कपल ने साइन किए पेपर्स, दोनों के बेटे बने गवाह, सामने आई खूबसूरत तस्वीर
Image Source- IANS
Advertisement

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने तीसरी शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. रविवार को उन्होंने अपनी साथी गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. शादी की पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

तस्वीर में जमीन पर बैठकर आमिर और गौरी शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने बेहद निजी समारोह में एक दूसरे को ऑफिशियली लाइफ पार्टनर बनाया. समारोह बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर आयोजित किया गया था.

आमिर-गौरी की शादी में दोनों के बच्चे हुए शामिल

शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. सामने आई तस्वीर में आमिर मुस्कुराते हुए शादी के पेपर्स पर साइन कर रहे हैं, जबकि गौरी उनके बगल में बैठी नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही है. 

Advertisement

तस्वीर में आमिर और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के बेटे आजाद राव खा अपने हाथ में अंगूठी का डिब्बा लिए दिखाई दिए. वहीं, गौरी स्प्रैट के पिछली शादी से उनके बेटे भी आमिर और गौरी के बीच खड़े होकर रिंग बॉक्स थामे नजर आए. तस्वीर में आमिर की मां जीनत हुसैन भी नजर आईं. 

गौरी स्प्रैट के लहंगे ने खींचा सबका ध्यान 

दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट ने इस खास मौके पर आइवरी कलर का बेहद खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना. उन्होंने इसके साथ लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट कैरी किया.  हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने बालों की लूज चोटी को सफेद फूलों से सजाया हुआ था. लाइट मेकअप के साथ उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा. वहीं आमिर खान लाइट क्रीम के कुर्ते में दिखाई दिए. 

शादी में आमिर के बच्चे इरा खान और जुनैद खान भी मौजूद रहे. उनके दामाद नुपुर शिखरे भी इस पारिवारिक समारोह का हिस्सा बने. इसके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अंबानी परिवार के सदस्य, अभिनेता और निर्देशक वीर दास और राजनेता राज ठाकरे समेत तमाम हस्तियां भी इस खुशी के मौके पर पहुंची. 

कौन हैं आमिर की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

Advertisement

गौरी स्प्रैट लंबे समय से फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं. वह आमिर खान प्रोडक्शन्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनकी मां रीटा स्प्रैट शहर में एक सैलून चलाती थीं. गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया. फिलहाल वो मुंबई में BBlunt सैलून चलाती हैं. गौरी की नेटवर्थ 8 से 12 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.

यह भी पढ़ें- रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान की एंट्री, बहन अर्पिता ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Advertisement

यह भी पढ़ें

आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं. हालांकि दोनों के बीच प्यार कुछ समय पहले ही शुरू हुआ. लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद अब उन्होंने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. ये गौरी की दूसरी और आमिर खान की तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और बाद में किरण राव से शादी की थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें