×
जिस पर देशकरता है भरोसा

MP में लव जिहाद की साजिश का खुलासा… बहनों के सहयोग से आरोपी ने नाबालिग के साथ एक साल तक किया दुष्कर्म, जानें कैसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रौन थाना क्षेत्र की मछण्ड चौकी में दलित नाबालिग के साथ एक नाबालिग युवक द्वारा प्रेम के झांसे में फंसाकर एक साल तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया.

MP में लव जिहाद की साजिश का खुलासा… बहनों के सहयोग से आरोपी ने नाबालिग के साथ एक साल तक किया दुष्कर्म, जानें कैसे हुआ खुलासा
Social Media
Advertisement

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. रौन थाना क्षेत्र की मछण्ड चौकी इलाके में दलित समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नाबालिग युवक ने उसे प्रेम संबंध (Love Trap Case) का भरोसा देकर अपने झांसे में लिया और लगभग एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. लंबे समय तक यह बात छिपी रही, लेकिन जब लड़की के गर्भवती हो हुई तो यह बात सामने आई फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा 

कैसे शुरू हुआ था पूरा मामला?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात साहिल नाम के नाबालिग युवक से हुई थी. आरोपी की बहनें अक्सर उसे अपने घर बुलाती थीं, और यहीं से युवक और पीड़िता के बीच बातचीत शुरू हुई. समय के साथ युवक ने प्यार का भरोसा दिलाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. इसके बाद वह लगातार लड़की को अलग‑अलग जगहों पर बुलाकर उसका शोषण करता रहा. पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी बार‑बार शादी का झांसा देता और विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता था. डर और मानसिक दबाव के कारण लड़की लंबे समय तक किसी से कुछ कह नहीं सकी.

आरोपी साहिल की बहनों ने किया था सहयोग 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी की बहनें भी इस पूरे मामले में शामिल थीं. कई बार उन्हीं के बुलावे पर वह अपने घर गई, जहां युवक ने उसका शोषण किया. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी और उसके परिवार की ओर से उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की गई.

Advertisement

गर्भवती होने पर हुआ सच का खुलासा

जब लड़की को पता चला कि वह गर्भवती है, तो उसने हिम्मत करके अपने परिजनों को पूरी घटना बता दी. इसके बाद परिवार, स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन पीड़िता के साथ रौन थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का हस्तक्षेप

मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता के पिता के साथ रौन थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के तत्काल गिरफ्तार करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में समाज को चौकस रहना चाहिए और पीड़ितों के समर्थन में हमेशा खड़ा होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Advertisement

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराना सुनिश्चित किया गया और न्यायालय में उसके 164 के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें