×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Kanpur Murder Case: हॉल से लेकर बेडरूम तक CCTV, पत्नी पर शक! जुड़वा बेटियों के मर्डर के पीछे की नई कहानी आई सामने

जब पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची तो दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ पड़े थे. उनके बगल में आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा बैठा था.

Author
19 Apr 2026
( Updated: 19 Apr 2026
05:00 PM )
Kanpur Murder Case: हॉल से लेकर बेडरूम तक CCTV, पत्नी पर शक! जुड़वा बेटियों के मर्डर के पीछे की नई कहानी आई सामने
Source- X/Kanpur Police
Advertisement

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने खुद अपनी दो जुड़वां नाबालिग बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

दोनों बच्चियों की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है. मामला नौबस्ता इलाके में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट का है. पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब साढ़े चार बजे UP 112 के जरिए इस घटना की सूचना मिली. बताया गया कि थाना नौबस्ता क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. 

पुलिस को फोन कर क्या बताया? 

Advertisement

जब पुलिस टीम घर के अंदर पहुंची तो दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ पड़े थे. उनके बगल में आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा बैठा था. जिसे पिता ने तुरंत अरेस्ट कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके. बेटियों की बेरहमी से हत्या करने के बाद पिता ने खुद पुलिस को कॉल किया और कहा, मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है. आप लोग आ जाइए. 

पुलिस के आने के बाद पत्नी को मिली जानकारी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शशि रंजन दवा कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) है. वह किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में पत्नी रेशमा छेत्री और तीन बच्चों के साथ रहता है. इनमे से दो जुड़वां बेटियां रिद्धी और सिद्धी थी. जबकि बेटे की उम्र 6 साल है. 

Advertisement

पत्नी रेशमा का दावा है कि उसे शशि रंजन बेटियों को अपने साथ कमरे में लेकर गया था, जबकि वह बाहर सो रही थी. उसे वारदात के बारे में भनक तक नहीं लगी. सुबह जब शशि रंजन मिश्रा की कॉल पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा रेशमा ने खोला. रेशमा ने पुलिस से घर पर आने का कारण पूछा, इसके बाद जो जवाब मिला उसे सुन रेशमा की पूरी दुनिया हिल गई. वह बदहवाल रोते हुए अंदर भागी. रेशमा ने मीडिया के सामने पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है. 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शशि रंजन को पत्नी के चरित्र पर शक था, इसीलिए वह उस पर निगरानी रखता था, रोक-टोक लगाता था, बताया जा रहा है घर में बेडरूम तक में CCTV लगा रखे थे. 

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- संभल में मजार-इमामबाड़े पर चला बाबा का बुलडोजर, अवैध कब्जे पर बड़ा प्रहार

यह भी पढ़ें

दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की गहनता से जांच के लिए पड़ोसियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें