जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जिम के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करता था यौन शोषण, ट्रेनर इस्माइल पर केस दर्ज

कर्नाटक के दावणगेरे से एक चौकाने वाला मामला सामने आया यहाँ एक महीने ने संचालक और ट्रेनर इस्माइल पर महिलाओं के साथ मानसिक और यौन शोषण के आरोप लगे हैं.

Author
17 Jul 2026
( Updated: 17 Jul 2026
03:20 PM )
जिम के चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करता था यौन शोषण, ट्रेनर इस्माइल पर केस दर्ज
Image Credit: IANS Video Grab
Advertisement

कर्नाटक के दावणगेरे स्थित पावर फिटनेस जिम के संचालक और ट्रेनर इस्माइल पर महिलाओं के साथ मानसिक और यौन शोषण के आरोप लगे हैं. फिटनेस ट्रेनिंग की आड़ में महिलाओं का शोषण किया गया. इतना ही नहीं, जिम के महिला ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर गुप्त कैमरे लगाकर वीडियो रिकॉर्ड किए गए और बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल किया गया. मामले में एक पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

डेढ़ साल से जिम जा रही थी पीड़िता

पीड़िता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से पावर फिटनेस जिम जा रही थीं. लगभग पांच महीनों से आरोपी इस्माइल महिलाओं के चेंजिंग रूम में प्रवेश करता था, वहां कपड़े बदलता था और कथित तौर पर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था. बाद में इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने और परिवार के लोगों को दिखाने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था.

Advertisement

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उनसे कहता था कि जब भी बुलाया जाए, उन्हें आना होगा और पैसे भी देने होंगे. यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वीडियो इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिए जाएंगे. महिला ने आरोप लगाया कि इस तरह लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. पीड़िता ने आगे कहा कि जिम में उनके साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया गया. साथ ही, वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जिसके जरिए बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जाता रहा.

दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का भी आरोप

Advertisement

महिला ने बताया कि पहले वह और उनकी सहेलियां जिम की ओर से आयोजित जन्मदिन समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होती थीं. आरोपी अब उन कार्यक्रमों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर उनका मजाक उड़ाता है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता है. पीड़िता का कहना है कि वह चाहती हैं कि किसी भी लड़की के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो. उन्होंने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य लागू कानूनी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें

उन्होंने पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराने में उन्हें पूरा सहयोग मिला. पीड़िता का यह भी दावा है कि पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कई अन्य महिलाओं के भी कथित वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं. हालांकि, उनमें से कई महिलाएं अब तक शिकायत दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आई हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें