जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP से शूटर्स को बुलाया, BJP कार्यकर्ता ही निकले सुवेंदु के PA के हत्यारे! CBI चार्जशीट में हो गया खुलासा

CBI अधिकारियों का दावा है कि चंद्रनाथ रथ को मारने के लिए कई बार प्लान बनाया गया. इस हत्या की पटकथा दिसंबर 2025 में ही लिख दी गई थी.

Author
07 Aug 2026
( Updated: 07 Aug 2026
01:23 PM )
UP से शूटर्स को बुलाया, BJP कार्यकर्ता ही निकले सुवेंदु के PA के हत्यारे! CBI चार्जशीट में हो गया खुलासा
Image Source- IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में 11 आरोपियों के नाम है इनमें से दो भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं. जो चंद्रनाथ के ऑफिस में ही काम करते थे. 

कुछ दिन पहले ही CBI ने चंद्रनाथ रथ के दफ्तर में काम करने वाले सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को अरेस्ट किया था. CBI ने अपनी जांच में पाया है कि सागर ने ही चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए UP से शूटर्स बुलाए थे. 

2025 में रची गई थी साजिश

Advertisement

CBI अधिकारियों का दावा है कि चंद्रनाथ रथ को मारने के लिए कई बार प्लान बनाया गया. इस हत्या की पटकथा दिसंबर 2025 में ही लिख दी गई थी, लेकिन अपराधी इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके. गौरतलब है कि चंद्रनाथ, सुवेंदु अधिकारी के बेहद करीबी थे. चुनावों में वह सुवेंदु के पूरे अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. चंद्रनाथ रथ की 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये वारदात बंगाल चुनावी नतीजों के दो दिन बाद हुई. पहले इस मामले की जांच CID कर रही थी, बाद में राज्य सरकार ने जांच CBI के सौंप दी.

चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में कौन-कौन अरेस्ट? 

CBI ने इस मामले में सागर और साहिब सोनकर के अलावा अन्य शूटर मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह और मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्या और नवीन कुमार शामिल हैं. वहीं, बिचौलिए विनय राज, संजय राय और विकास मिश्रा ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की सुपारी ली थी. इस तरह से कुल 11 लोगों को जांच टीम ने अरेस्ट किया है.

यह भी पढ़ें- 'पूरे भारत में लागू हो UCC, मदरसों पर लगे बैन...', 19 साल बाद बंगाल पहुंचीं तस्लीमा नसरीन, दे दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें

CBI के मुताबिक, सागर और साहिब ने ही चंद्रनाथ की हत्या की साजिश रची थी. उन्होंने पहले बिचौलिए से संपर्क किया और फिर शूटर्स को सुपारी दी. बताया जा रहा है विकास मिश्रा शूटर्स और सुपारी देने वालों के बीच की कड़ी बना था. फिलहाल CBI की टीम इस मामले में किसी पॉलिटिकल कनेक्शन और पार्टी की संलिप्तता की जांच कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें