Tata Sierra इलेक्ट्रिक वैरिएंट जल्द लॉन्च, जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी डिटेल

Tata Sierra: इतनी ज्यादा डिमांड के चलते सिएरा की बुकिंग और वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो गया. अब टाटा मोटर्स इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट यानी Sierra EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.,अनुमान है कि यह कार अप्रैल से जून 2026 के बीच बाजार में आएगी.

Author
25 Feb 2026
( Updated: 25 Feb 2026
10:04 AM )
Tata Sierra इलेक्ट्रिक वैरिएंट जल्द लॉन्च, जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी डिटेल
Image Source: Social Media

Tata Sierra Electric variant: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी सबसे चर्चित कार टाटा सिएरा लॉन्च की थी. इस कार ने अपने ट्रिपल स्क्रीन और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के कारण मार्केट में खूब ध्यान खींचा और ग्राहकों का प्यार भी मिला. इतनी ज्यादा डिमांड के चलते सिएरा की बुकिंग और वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो गया. अब टाटा मोटर्स इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट यानी Sierra EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.,अनुमान है कि यह कार अप्रैल से जून 2026 के बीच बाजार में आएगी. सिएरा EV के आने के साथ ही इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है. आइए जानते हैं इसके डिजाइन, रेंज, फीचर्स और कीमत के बारे में.

डिज़ाइन और लुक

  • सिएरा EV का लुक बहुत दमदार और आधुनिक होगा. इसका डिज़ाइन ICE (पेट्रोल/डीज़ल) वेरिएंट जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होंगे जो इसे इलेक्ट्रिक कार की पहचान देंगे.
  • कार के आगे की तरफ बंद ग्रिल और कनेक्टेड LED लाइट बार दिया जाएगा.
  • ऊंचा बोनट इसे मजबूत और SUV जैसी शान देगा.
  • पीछे की तरफ Wraparound ग्लास विंडो और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स होंगे.
  •  सिएरा EV दिखने में भी आकर्षक और शानदार होगी.

रफ्तार और रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिएरा EV में दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं:

  • 55kWh बैटरी - यह बैटरी लगभग 167PS की पावर देगी और एक बार चार्ज करने पर 502 किलोमीटर तक चल सकती है.
  • 65kWh बैटरी -  यह बैटरी ज्यादा पावरफुल होगी और 238PS की पावर देगी. इसकी रेंज भी ज्यादा होगी, लगभग 538 किलोमीटर.
  • इसका मतलब है कि सिएरा EV लंबी दूरी के सफर के लिए भी पूरी तरह सक्षम होगी.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

टाटा अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV में लग्जरी और स्मार्ट फीचर्स भी दे सकती है. इनमें शामिल हो सकते हैं:

  • 12.3 इंच का टचस्क्रीन और कनेक्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 360-डिग्री कैमरा
  • लेवल-2 ADAS यानी एडवांस सेफ्टी फीचर्स
  • पैनोरमिक सनरूफ या खास ग्लास रूफ
  • इन फीचर्स के साथ सिएरा EV ड्राइविंग अनुभव और सुरक्षा दोनों में बेहतरीन होगी.

कीमत और मुकाबला

टाटा मोटर्स ने अभी तक सिएरा EV की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये हो सकती है.
भारत में इसका मुकाबला कई इलेक्ट्रिक SUVs से होगा, जैसे:

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक
महिंद्रा BE 6
मारुति सुजुकी ई विटारा
एमजी जेडएस ईवी
सिएरा EV का दमदार डिज़ाइन, लंबी रेंज और नए फीचर्स इसे इन कारों से अलग और आकर्षक बनाएंगे.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें