जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Hyundai ने ग्राहकों को दिया झटका! 1 सितंबर से 1% तक महंगी होंगी गाड़ियां

Hyundai: कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत, बढ़ते परिचालन खर्च और जारी भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं को बताया.

Author
20 Aug 2026
( Updated: 20 Aug 2026
01:58 PM )
Hyundai ने ग्राहकों को दिया झटका! 1 सितंबर से 1% तक महंगी होंगी गाड़ियां
Image Source: IANS
Advertisement

Hyundai: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को घोषणा की कि वह सितंबर 2026 से अपने पूरे वाहन पोर्टफोलियो में कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत, बढ़ते परिचालन खर्च और जारी भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं को बताया.

मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी बढ़ोतरी

कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई फाइलिंग के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी.
कंपनी ने कहा, "कंपनी ने सितंबर 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में वाहनों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है . बढ़ोतरी की राशि मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी."

लागत का दबाव बढ़ने से लिया फैसला

Advertisement

कंपनी ने कहा कि वह लागत को अनुकूलित करने और बढ़ती लागत के दबाव को खुद वहन करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका प्रभाव कम से कम हो. हालांकि, लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बढ़े हुए खर्च का एक हिस्सा मामूली कीमत संशोधन के जरिए ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है.

न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे...फिर एक्टिव हुए सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रख दीं ‘नॉन-नेगोशिएबल’ मांगें
कंपनी ने कहा, "कीमतों में संशोधन बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत, बढ़ते परिचालन खर्च, जारी भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं सहित कई अन्य कारकों के कारण जरूरी हुआ है."

ग्राहकों पर कम से कम असर डालने की कोशिश

कंपनी ने आगे कहा, "कंपनी ग्राहकों पर प्रभाव को कम से कम करने के लिए लागत को अनुकूलित करने और लागत में बढ़ोतरी को खुद वहन करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखे हुए है. हालांकि, इन लागत दबावों के लगातार बने रहने के कारण बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा इस मामूली कीमत संशोधन के जरिए ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है."

मुनाफे पर भी बना हुआ है दबाव

Advertisement

हुंडई मोटर इंडिया की ओर से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना हुआ है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का समेकित कर के बाद मुनाफा (पीएटी) पिछले साल की समान तिमाही के 1,369.2 करोड़ रुपए की तुलना में तेजी से घटकर 888.6 करोड़ रुपए रह गया था.
परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 16,412.9 करोड़ रुपए से 0.5 प्रतिशत घटकर 16,334.6 करोड़ रुपए रह गया.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें