ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट एडवेंचर बाइक्स, कीमत 1.62 लाख से शुरू

Best adventure Bikes:अब युवा और ट्रैवल प्रेमी एडवेंचर बाइक्स को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं. अच्छी बात यह है कि कंपनियां अब इन्हें किफायती कीमत में भी लॉन्च कर रही हैं, जिससे ज्यादा लोग एडवेंचर राइडिंग का मजा ले सकें.

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
04:39 PM )
ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट एडवेंचर बाइक्स, कीमत 1.62 लाख से शुरू
Image Source: Social MEdia

Best adventure Bikes: भारत में अब एडवेंचर मोटरसाइकिलों का चलन तेजी से बढ़ रहा है. लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो लंबी दूरी के हाईवे सफर में आरामदायक हो और खराब या कच्चे रास्तों पर भी आसानी से चल सके. यही वजह है कि अब युवा और ट्रैवल प्रेमी एडवेंचर बाइक्स को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं. अच्छी बात यह है कि कंपनियां अब इन्हें किफायती कीमत में भी लॉन्च कर रही हैं, जिससे ज्यादा लोग एडवेंचर राइडिंग का मजा ले सकें.

हीरो एक्सपल्स 210 – किफायती और स्टाइलिश

हीरो एक्सपल्स 210 भारत की सबसे किफायती एडवेंचर बाइक्स में से एक है. इसमें 210 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 24 हॉर्सपावर की ताकत देता है. यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इसके फीचर्स में स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, एलईडी हेडलाइट और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह बाइक शुरुआती राइडर्स और किफायती एडवेंचर बाइक चाहने वालों के लिए परफेक्ट है.

केटीएम एडवेंचर 250 - पावर और प्रीमियम फीचर्स

केटीएम एडवेंचर 250 उन लोगों के लिए है जो पावर और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. इसमें 249 सीसी का इंजन मिलता है, जो 31 हॉर्सपावर और 25 एनएम टॉर्क देता है.इसमें क्विकशिफ्टर, टीएफटी डिस्प्ले, ऑफ-रोड एबीएस और राइड-बाय-वायर जैसी आधुनिक तकनीक शामिल है., इसकी कीमत 2.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह बाइक लंबी यात्राओं और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बहुत उपयुक्त है.

टीवीएस अपाचे RTX 300 और सुजुकी वी-स्ट्रॉम SX

टीवीएस अपाचे RTX 300 में 299 सीसी का दमदार इंजन है, जो 35 हॉर्सपावर की ताकत देता है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं. इसकी कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
वहीं सुजुकी वी-स्ट्रॉम SX में 249 सीसी का इंजन है, जो 26 हॉर्सपावर देता है.  इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है. दोनों बाइक उन राइडर्स के लिए बढ़िया विकल्प हैं जो पावर के साथ आराम और स्टाइल चाहते हैं.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 -लंबी और मुश्किल यात्राओं के लिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 खासतौर पर लंबी और मुश्किल यात्राओं के लिए बनाई गई है. इसमें 452 सीसी का इंजन है, जो 39 हॉर्सपावर और 40 एनएम टॉर्क देता है. इसका मजबूत फ्रेम और बेहतरीन सस्पेंशन इसे ऑफ-रोड के लिए परफेक्ट बनाते हैं. इसकी कीमत 3.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
हिमालयन 450 उन राइडर्स के लिए बेहतर है जो लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं और ऑफ-रोड चुनौती का सामना करना चाहते हैं.

कौन सी बाइक किसके लिए सही?

हीरो एक्सपल्स 210: शुरुआती राइडर्स और किफायती एडवेंचर बाइक चाहने वालों के लिए.
केटीएम एडवेंचर 250: पावर और प्रीमियम फीचर्स पसंद करने वालों के लिए.
टीवीएस अपाचे RTX 300 / सुजुकी वी-स्ट्रॉम SX: आराम, पावर और स्टाइल चाहिए तो.
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: लंबी दूरी और ऑफ-रोड यात्राओं के लिए परफेक्ट.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें