अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी सेंध लगी जब वह न्यू जर्सी में अपने निजी गोल्फ कोर्स पर थे. 5 जुलाई को दोपहर 2:39 बजे एक नागरिक विमान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुस आया. NORAD ने तत्काल फाइटर जेट्स भेजकर विमान को इंटरसेप्ट किया. घटना के वक्त ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मौजूद थे.
-
न्यूज06 Jul, 202501:17 PMट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध... एक दिन में पांच बार गोल्फ कोर्स के ऊपर मंडराए अलग-अलग विमान, F-16 फाइटर जेट्स ने खदेड़ा
-
न्यूज06 Jul, 202512:04 PM'जब चल रही थीं गोलियां तो कहां थे आपके योद्धा...', पूर्व कमांडो ने राज ठाकरे से पूछ लिया ऐसा सवाल, बगलें झांकने पर हो जाएंगे मजबूर
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर जारी बहस के बीच 26/11 के हीरो और मरीन कमांडो फोर्स के पूर्व कमांडो प्रवीण कुमार तेवतिया ने राज ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं यूपी से हूं, लेकिन महाराष्ट्र के लिए खून बहाया है. ताज होटल में 150 लोगों को बचाया था. भाषा के नाम पर देश को मत बांटिए.
-
दुनिया06 Jul, 202511:06 AM'गायब' होने की अटकलों के बीच जनता से सामने आए खामेनेई, लेकिन लोगों की उम्मीद के बावजूद नहीं दिया कोई संदेश
ईरान और इजरायल के बीच 12 दिन चले संघर्ष और 24 जून को हुए युद्धविराम के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई आशूरा के मौके पर पहली बार जनता के सामने आए. तेहरान में आयोजित धार्मिक समारोह में वे काले वस्त्रों में नजर आए और पारंपरिक अंदाज में लोगों का अभिवादन किया. हालांकि उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया, लेकिन उनकी सार्वजनिक मौजूदगी को एक अहम राजनीतिक संकेत माना जा रहा है.
-
न्यूज06 Jul, 202509:34 AMPM मोदी ने दलाई लामा को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- आप प्रेम-करूणा का प्रतीक; बधाई संदेश देख चीन का तिलमिलाना तय
तिब्बती धर्मगुरु और वैश्विक शांति के प्रतीक दलाई लामा आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं. दुनिया भर में फैले उनके अनुयायियों और प्रशंसकों के बीच यह दिन सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलाई लामा को उनके पर जन्मदिन बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है.
-
दुनिया06 Jul, 202508:35 AMअमेरिका में एलन मस्क की सियासी एंट्री, बनाई 'The America Party'... राष्ट्रपति ट्रंप को देंगे सीधी चुनौती
अमेरिका की राजनीति में हलचल उस वक्त तेज हो गई जब टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख उद्योगपति एलन मस्क ने 'अमेरिका पार्टी' के नाम से अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया. यह घोषणा उन्होंने 249वें स्वतंत्रता दिवस पर उस समय की, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर हस्ताक्षर कर चुके थे और वह अब कानून बन चुका था. इसी विवादित कानून के विरोध ने मस्क और ट्रंप के बीच रिश्तों को पूरी तरह बदल दिया. एक्स पर मस्क ने लिखा, "अमेरिका पार्टी का गठन इसलिए किया गया है ताकि आप अपनी छीनी हुई स्वतंत्रता फिर से पा सकें."
-
न्यूज06 Jul, 202507:43 AMBRICS के मंच पर एक बार फिर होगी भारत की मजबूत मौजूदगी, पीएम मोदी पहुंचे ब्राजील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय दौरे पर ब्राजील पहुंचे हैं, जहां वे 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं और राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा भी करेंगे. इससे पहले वे अर्जेंटीना में राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलकर व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा कर चुके हैं.
-
Advertisement
-
न्यूज05 Jul, 202504:46 PMभारत बना समानता का वैश्विक मॉडल, गिनी इंडेक्स में ऐतिहासिक सुधार, विश्व बैंक ने जारी की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत का गिनी इंडेक्स अब 25.5 पर पहुंच गया है, गिनी इंडेक्स किसी देश में आय, संपत्ति या उपभोग के वितरण की समानता को मापने का एक प्रभावशाली सूचकांक है. इसका स्कोर 0 से 100 के बीच होता है, जिसमें 0 का अर्थ है पूर्ण समानता और 100 का अर्थ है पूर्ण असमानता. इस लिहाज़ से भारत का 25.5 का स्कोर बताता है कि देश में संसाधनों का वितरण काफी हद तक संतुलित है.
-
दुनिया05 Jul, 202504:11 PM'भारत जानकारी दे तो करेंगे गिरफ्तार', आतंकी मसूद अजहर पर बड़बोले बिलावल ने बोला ऐसा झूठ कि शहबाज शरीफ पकड़ लेंगे माथा
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा है कि पाकिस्तान को मसूद अजहर की लोकेशन की जानकारी नहीं है. बिलावल ने आगे कहा, "हमें उसकी कोई जानकारी नहीं है, हो सकता है कि वह अफगानिस्तान में हो. भारत ने अगर जानकारी दी तो हम गिरफ़्तार करेंगे. इसमें हमें ख़ुशी होगी.
-
दुनिया05 Jul, 202501:57 PMबांग्लादेश में सियासी दलों को हिंदुओं की चेतावनी, कहा– अब संसद में आरक्षण दो वरना...
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें संसद में आरक्षित सीटें और अलग चुनाव व्यवस्था नहीं मिलती, वे किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे. ढाका प्रेस क्लब के बाहर हुए प्रदर्शन में नेताओं ने मंदिरों की तोड़फोड़, जमीन कब्जा और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मामलों पर सरकार की चुप्पी पर नाराज़गी जताई.
-
न्यूज05 Jul, 202512:50 PMशराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स होंगी महंगी! WHO ने सभी देशों से की सिफारिश, जानिए भारत पर क्या होगा असर?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्पेन के सेविले में आयोजित यूएन फाइनेंस फॉर डेवलपमेंट सम्मेलन में सभी देशों से तंबाकू, शराब और मीठे पेयों पर टैक्स बढ़ाने का आग्रह किया है. यह “3 by 35” रणनीति का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2035 तक स्वास्थ्य करों से 1 ट्रिलियन डॉलर जुटाना है. WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस ने इसे स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम बताया है.
-
दुनिया05 Jul, 202511:42 AMआखिर 6 साल के बच्चे से क्यों डर गया था चीन... 1995 में कर लिया था कैद, आज तक नहीं लगा कोई सुराग; जानिए कौन हैं 11वें पंचेन लामा
अमेरिका और चीन के बीच 11वें पंचेन लामा गेधुन चोएकी निज्मा को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन से उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है. साल 1995 में दलाई लामा द्वारा मान्यता मिलने के तीन दिन बाद चीन ने छह वर्षीय पंचेन लामा और उनके परिवार को हिरासत में ले लिया था. तब से उनका कोई सुराग नहीं है.
-
न्यूज05 Jul, 202509:29 AMट्रेड डील की बातचीत के बीच भारत का अमेरिका को उसी की भाषा में जवाब , WTO में रखा जवाबी टैरिफ का प्रस्ताव
अमेरिका द्वारा ऑटोमोबाइल और पार्ट्स पर टैरिफ लगाने के विरोध में भारत ने शुक्रवार को WTO को सूचित किया कि वह अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाएगा. यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है. भारत ने साफ कर दिया है कि वह वैश्विक मंच पर अपने हितों से समझौता नहीं करेगा.
-
दुनिया05 Jul, 202508:50 AM‘वन बिग ब्यूटीफुल’ बना अमेरिका का नया कानून, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जश्न के बीच दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में वन बिग ब्यूटीफुल बिल पर साइन किए. ट्रंप के साइन के बाद यह कानून बन गया है. हस्ताक्षर समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैंने कभी देश के लोगों को इतना खुश नहीं देखा. यह बिल सेना, नागरिकों और हर तबके के लिए राहत लेकर आया है.” उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स कटौती, सबसे बड़ी सरकारी खर्च में कटौती और सबसे बड़ा बॉर्डर सुरक्षा निवेश है.
-
न्यूज05 Jul, 202507:50 AMPM मोदी को मिला त्रिनिदाद का सर्वोच्च सम्मान... कहा– "हमारी मित्रता शाश्वत और मजबूत होती जा रही है"
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है. त्रिनिदाद और टोबैगो ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" से सम्मानित किया है. इस सम्मान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे "140 करोड़ भारतीयों की ओर से एक साझा गौरव" बताया. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों की "शाश्वत और गहन मित्रता" का प्रतीक है. पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकार और जनता का आभार जताया.
-
न्यूज04 Jul, 202504:53 PMबिहार में कांग्रेस की सेनेटरी पैड स्कीम पर सियासी संग्राम! राहुल की फोटो पर भड़की BJP, बोली- महिलाओं का हो रहा अपमान
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों की नजर महिला वोट बैंक पर है. इसी रणनीति के तहत महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी ने राज्य की महिलाओं को साधने के लिए एक अहम पहल की है. कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह बिहार में 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित करेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की आगामी रणनीति का खुलासा किया.