‘उनकी आवाज दुनियाभर में…’, आशा भोसले के निधन से टूट गए शाहरुख खान, बोले- आपकी बहुत याद आएगी ‘ताई’
शाहरुख खान ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट किया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक अवॉर्ड फंक्शन में आशा ताई शाहरुख खान से नाराज हो गई थीं और बैक स्टेज जाकर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन शाहरुख खान ने सब कुछ संभालते हुए सिंगर ने माफी मांग ली थी.
Follow Us:
सात दशक तक बॉलीवुड को अपनी आवाज से सजाने वाली सिंगर आशा भोसले के निधन से आज हर कोई स्तब्ध है. आशा ताई भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके सुरीले और दिल को छू जाने वाले गीतों की वजह से वे हमेशा अमर रहेंगी. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट किया है.
आशा भोसले पर शाहरुख खान का भावुक पोस्ट
शाहरुख खान ने आशा भोसले के साथ एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें वे सिंगर के साथ दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, "आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनियाभर में गूंजती रहेगी. उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले, आपको प्यार.”
It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2026
जब शाहरुख खान से नाराज़ हो गईं थी आशा भोसले
बहुत कम लोग जानते हैं कि एक अवॉर्ड फंक्शन में आशा ताई शाहरुख खान से नाराज हो गई थीं और बैक स्टेज जाकर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन शाहरुख खान ने सब कुछ संभालते हुए सिंगर ने माफी मांग ली थी.
शाहरुख की इन फिल्मों में गए गाने
सिंगर आशा भोसले ने शाहरुख खान की फिल्मों में बहुत कम ही गाने गाए, लेकिन जितने भी गाने गाए, वो सदाबहार और दिल को छू लेने वाले थे. उनका 'किताबें बहुत सी पढ़ी होगीं' गाना कॉलेज लाइफ को दोबारा जीने का मौका देता है, जो शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान दोनों पर फिल्माया गया था. फिल्म 'बाजीगर' के इस गाने ने कॉलेज के युवाओं के बीच अलग ही क्रेज पैदा कर दिया था. गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था और आवाज विनोद राठौड़ और आशा ताई की थी.
इसके अलावा, आशा भोसले ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का "जरा सा झूम लूं मैं" और 'दिल तो पागल है' का 'ले गई' गाने में भी अपनी प्यारी आवाज दी थी. "जरा सा झूम लूं मैं" में शाहरुख और काजोल की मस्ती पर, जबकि 'ले गई' करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था.
आशा भोसले के नाम अनोखा रिकॉर्ड
आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर हजारों गाने गाए. उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है.
किन गानों ने आशा भोसले को अमर बना दिया
आशा भोसले के गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के' और 'दिल चीज क्या है' जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया.
कई बड़े पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
यह भी पढ़ें
आशा भोसले के योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया. वह दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी शामिल रहीं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें