×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Jio, Airtel और Vi पर सख्ती, रिचार्ज होगा सस्ता, जबरन इंटरनेट चार्ज से छुटकारा, सरकार का बड़ा फैसला

Recharge Plans: TRAI ने साफ कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे प्लान भी देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो, डेटा बिल्कुल न हो.

Jio, Airtel और Vi पर सख्ती, रिचार्ज होगा सस्ता, जबरन इंटरनेट चार्ज से छुटकारा, सरकार का बड़ा फैसला
Image Source: Social Media
Advertisement

TRAI New Rules: आज के महंगाई के दौर में मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दाम हर किसी को खटक रहे हैं. खासकर उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है, बस कॉल और SMS से काम चल जाता है, लेकिन मज़बूरी में उन्हें ऐसे प्लान लेने पड़ते है जिनमें डेटा भी शमिल होता है और कीमत भी ज्यादा होती है. अब इसी परेशानी को समझते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी TRAI ने एक बड़ा कदम उठाया है.

क्या है TRAI का नया प्रस्ताव?

TRAI ने एक ड्राफ्ट प्रस्ताव जारी किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे प्लान भी देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो, डेटा बिल्कुल न हो. यानी अगर कोई कंपनी 28 दिन, 56 दिन या 84 दिन का प्लान देती है, तो उसी वैलिडिटी में एक Voice + SMS वाला सस्ता प्लान भी देना पड़ेगा. अभी तक बाजार में ऐसे प्लान बहुत कम हैं, और जो हैं भी, वे लंबे समय (जैसे 84 दिन या 1 साल) के लिए आते हैं और उनकी कीमत भी कम नहीं होती. यही वजह है कि लोग चाहकर भी सस्ता ऑप्शन नहीं चुन पाते.

Advertisement

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो स्मार्टफोन का पूरा इस्तेमाल नहीं करते. जैसे गाँवों में रहने वाले लोग, बुजुर्ग या फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर् नके लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं होगा. अब उन्हें जबरदस्ती डेटा वाला महंगा प्लान नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से सीधा और सस्ता प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा.

जेब पर पड़ेगा सीधा असर

अगर यह नियम लागू हो जाता है, तो सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मोबाइल खर्च कम हो जाएगा.  क्योंकि ये नए प्लान डेटा वाले प्लान से सस्ते होंगे. मतलब जो चीज आप इस्तेमाल ही नहीं करते, उसके पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे. इसके साथ ही कंपनियों को यह भी कहा गया है कि वे इन प्लान्स को अपनी वेबसाइट, ऐप और दुकानों पर साफ-साफ दिखाएं, ताकि यूजर्स को ढूंढने में परेशानी न हो.

 कंपनियों को करना पड़ेगा बदलाव
इस नए प्रस्ताव का असर टेलीकॉम कंपनियों पर भी पड़ेगा. जैसे Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea को अब अपने मौजूदा प्लान्स में बदलाव करना होगा।अब उन्हें हर वैलिडिटी के हिसाब से नए Voice + SMS प्लान तैयार करने होंगे. यानी उनके लिए यह थोड़ा काम बढ़ाने वाला जरूर है, लेकिन यूजर्स के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Advertisement

अभी क्या है स्थिति?

अभी यह सिर्फ एक प्रस्ताव है, जिस पर TRAI ने 28 अप्रैल 2026 तक लोगों और कंपनियों से सुझाव मांगे हैं. इसके बाद ही तय होगा कि यह नियम कब और कैसे लागू होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें