जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज, पोती जनाई ने दिया हेल्थ अपडेट

आशा भोसले के स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है. फैंस और उनके सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं.

आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज, पोती जनाई ने दिया हेल्थ अपडेट
Image Credits: Instagram| Janai Bhosle| Asha Bhosle
Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के फैंस को परेशान करने वाली खबर सामने आई है.इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा भोसले  को कार्डियक अरेस्ट आया है. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

डॉ. प्रतीत समदानी ने क्या बताया?

अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. डॉ. समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया. फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है.  डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक बयान में बताया, "मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 10 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा है.”

छह दशकों से अपनी आवाज़ का चला रहीं जादू

Advertisement

आशा भोसले के सफर की बात करें तो उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था. इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'चुनरिया' के गाने 'सावन आया' से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की. आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है. लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है. 

आशा भोसले की पोती ने दी जानकारी 

बता दें कि गायिका की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि उनकी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये बताते हुए कि इलाज अभी चल रहा है, जनाई ने इस दौरान निजता बनाए रखने की गुजारिश की. 

‘उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा’

Advertisement

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोसले के साथ एक फोटो शेयर करते हुए जनाई ने लिखा, "मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें. इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे.”

फैंस आशा भोसले के स्वस्थ होने की कर रहे कामना 

आशा भोसले के स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है. फैंस और उनके सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. ब्रीच कैंडी अस्पताल ने अभी तक आशा भोसले की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रहे हैं. 

काफी सालों से उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही

Advertisement

आशा भोसले को पिछले कुछ सालों में उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वो अभी भी सक्रिय हैं और संगीत कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आशा भोसले की स्थिति स्थिर होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें