मां जैसा ख्याल रखता है Robot...बस्ता पैक करने से लेकर रात में लोरी गाकर सुलाने तक, हैरान कर देगा इस रोबोट का Video
Robot: एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ( Harsh Goenka ) ने शेयर किया. इस Video में एक ऐसा रोबोट दिखाया गया है, जो किसी नौकर की तरह नहीं, बल्कि घर के एक जिम्मेदारी सदस्य की तरह काम करता नजर आता है.
Follow Us:
Robot: एक टाइम था जब रोबोट सिर्फ पहले की फिल्मों और कहानियों में ही देखने को मिलते थे. हम सोचते थे कि क्या सच में कभी ऐसा होगा कि मशीनें इंसानों की तरह हमारे साथ रहें और हमारे काम करें? लेकिन अब समय बदल चूका है. आज AI और रोबोटिक्स इतनी तेजी से आगे बढ़ रहें है, कि वो कल्पनाएं धीरे -धीरे सच बनती जा रही है. हाल ही में एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसे मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने शेयर किया. इस Video में एक ऐसा रोबोट दिखाया गया है, जो किसी नौकर की तरह नहीं, बल्कि घर के एक जिम्मेदारी सदस्य की तरह काम करता नजर आता है. आइए जानते है रोबोट मां कैसे करता है सारे काम
अब रोबोट करेगा मां वाला काम
यह रोबोट किसी एक काम के लिए नहीं बना है, बल्कि पूरे घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार किया गया है. Unipath नाम की कंपनी ने इसे बनाया है. Video में साफ दिखता है कि यह रोबोट घर के हर कोने में जाकर काम करता है, कभी किचन में खाना बना रहा है, तो कभी फर्श साफ कर रहा है. बेड लगाना, कपड़े धोना, सामान व्यवस्थित करना, ये सब काम यह बड़ी सहजता से करता है.सबसे खास बात यह है कि इसके काम करने का तरीका बिल्कुल इंसानों जैसा लगता है। ऐसा लगता है जैसे इसे एक पूरा रूटीन सिखाया गया हो, और यह उसी हिसाब से बिना रुके अपना काम करता जाता है..
✨🇨🇳A Chinese company, Unipath, has launched a household robot that is now in real-home use. It can wake users up on time, operate home appliances, organize storage spaces, and even cook meals automatically. pic.twitter.com/y8zIKEOMHU
— 🇨🇳XuZhenqing徐祯卿 (@XueJia24682) March 26, 2026
सुबह उठाने से लेकर ऑफिस भेजने तक
इस रोबोट की खासियत सिर्फ सफाई या खाना बनाने तक ही सीमित नहीं है. यह आपके दिन की शुरुआत भी आसान बना सकता है. Video में देखा जा सकता है कि सुबह होते ही यह रोबोट अपने मालिक को धीरे से जगाता है, खिड़की के पर्दे हटाता है ताकि धूप अंदर आ सके. फिर बिस्तर ठीक करता है और किचन में जाकर नाश्ता तैयार करता है, जूस बनाता है, ऑमलेट तैयार करता है और टेबल पर खाना परोसता है. इतना ही नहीं, जब मालिक ऑफिस के लिए निकलता है, तो यह बैग पकड़ाता है और विदा भी करता है. यह सब देखकर ऐसा लगता है जैसे घर में कोई अपना ही ख्याल रख रहा हो...
काम खत्म होने के बाद भी रुकता नहीं
यह भी पढ़ें
इस रोबोट की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह सिर्फ काम करके रुक नहीं जाता. मालिक के जाने के बाद यह पूरे घर को व्यवस्थित करता है, सफाई करता है, कपड़े धोकर सुखाने डालता है, यहां तक कि टॉयलेट भी साफ करता है. और तो और, यह अपनी सफाई का भी ध्यान रखता है, अपने हाथ धोता है और उन्हें साफ करता है. यानी यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक ऐसा सिस्टम है जिसे पूरे घर को मैनेज करने के लिए तैयार किया गया है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें