जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय कुमार से रवीना टंडन तक, पूरी इंडस्ट्री ने जताया दुख

ग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. सिंगर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम परस गया है.

आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम, अक्षय कुमार से रवीना टंडन तक, पूरी इंडस्ट्री ने जताया दुख
Image Credits: Instagram/ Akshay Kumar/ IANS
Advertisement

हिंदी सिनेमा की सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रही हैं. सिंगर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है. सिंगर को 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन आज मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से सिंगर का निधन हो गया. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. हर कोई सिंगर के निधन की खबर से सदमे में है. 

जुबिन नौटियाल ने ज़ाहिर किया दुख

सिंगर जुबिन नौटियाल ने सिंगर आशा भोसले को याद पर दुख जाहिर किया.  उन्होंने सिंगर की प्यारी-प्यारी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा," वो आवाज जिसने कभी खामोशी को आत्मा में बदल दिया था… अब खुद खामोशी बन गई है.आशा भोसले के निधन से दुनिया ने सिर्फ एक गायिका को ही नहीं खोया, बल्कि एक युग, एक भावना, एक धड़कन खो दी है जो लाखों गीतों में बसी थी. उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं गई बल्कि महसूस की गई. दिल टूटने में, प्यार में, तड़प में, खुशी में. पीढ़ियां सिर्फ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं, बल्कि उनके जरिए महसूस करती हुई बड़ी हुईं. आज, धुनें भारी लगती हैं. खामोशी और भी गहरी लगती है. लेकिन उनके जैसी महान हस्तियां जाती नहीं, उनकी गूंज सुनाई देती है. हर सुर में, हर याद में, हर उस दिल में जिसने कभी उनके गीतों में सुकून पाया.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jubin Nautiyal (@jubin_nautiyal)

Advertisement

सुधांशु पांडे ने क्या कहा?

वहीं टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने सिंगर की अनदेखी फोटो शेयर की है और लिखा, "आपकी गोद में सर रखकर जब ये तस्वीर ली थी तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी. आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजा के चली गईं, हमेशा के लिए. विल मिस यू फॉरएवर, आओ.”

जैमी लीवर ने क्या लिखा?

मिमिक्री आर्टिस्ट, स्टैंड अप कमीडियन और सोशल मीडिया क्रिएटर जैमी लीवर ने सिंगर के निधन पर दुख प्रकट किया है. उनके लिए सिंगर का जाना कभी न भूल पाने वाला सदमा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर लिखा, “यह लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है. मैं हमेशा से उनकी कला की प्रशंसक रही हूं, और अपने जीवन के अधिकांश समय में, मैं उनकी आवाज और शैली से प्रेरित होती रही हूं. मैं उनके गायन से इतनी मुग्ध थी कि स्वाभाविक रूप से उनकी नकल करने लगी. लोग मेरी इस समानता/नकल को पसंद करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आशा जी जैसी कोई दूसरी नहीं हो सकती.”

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, "मैं हमेशा उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन अब यह संभव नहीं है. अगर वह मेरे गाल खींचतीं, शायद एक थप्पड़ मारती या कुछ ऐसा कहतीं जैसे 'पागल लड़की,' तो मैं खुशी-खुशी स्वीकार कर लेती. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, 'आप हैं तो हम हैं.” मेरा एक हिस्सा, "छोटी आशा जी", उन्हीं की वजह से है.”

रवीना टंडन ने भी जताया शोक

रवीना टंडन ने भी सिंगर के निधन पर दुख जताया है, लेकिन वे उस बात से संतुष्ट हैं कि जब भी उन्हें मिलने का मौका मिला तो उन्होंने हमेशा उन्हें बताया कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ओह नहीं आशा जी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ. मुझे बहुत खुशी है कि मैंने हर मौके पर आपको बताया कि मैं आपसे प्यार करती हूं.”

Advertisement

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने आशा दीदी की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, सिंगर जसलीन मथारू ने सिंगर के साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें सबसे अनमोल हीरा बताया उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी... आपकी आत्मा को शांति मिले.” 

अक्षय कुमार ने भी जताया दुख 

Advertisement

वहीं अक्षय कुमार और तुषार कपूर ने भी सिंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. अक्षय कुमार के लिखा”आशा भोसले के निधन से हुए दुख को शब्दों में बयान करना असंभव है. उनकी मधुर आवाज हमेशा अमर रहेगी. ओम शांति”  जबकि तुषार कपूर ने आशा जी का जाना हिंदी सिनेमा और संगीत के दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताया. 

आशा भोसले का नाम अनोखा रिकॉर्ड 

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर हजारों गाने गाए. उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. 

Advertisement

किन गानों ने आशा भोसले को अमर बना दिया 

आशा भोसले के गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.  'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के' और 'दिल चीज क्या है' जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया. 

कई बड़े पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

आशा भोसले के योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया. वह दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी शामिल रहीं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें