×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Asha Bhosle Death: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था. हालांकि 92 साल का उम्र में उनका निधन हो गया. वो काफी दिनों से बीमार चल रहीं थी. डॉक्टरों की एक पूरी टीम लगातार उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर कर रही थी.

Asha Bhosle Death: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
Image Credits: Instagram/Asha Bhosle
Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आशा भोसले की अचनाक तबयीत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका. उन्होंने  ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सास ली. वो पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस की आंखें नम हो गई हैं. 

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्ट ने क्या बताया?

आशा भोसले के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने की. डॉक्टर ने कहा, ये बड़ी दुख की खबर है कि आशा भोसले जी का निधन हो गया है. उनको मल्टी ऑर्गन फेलियर था, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली. 

कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?

आशा भोसले के निधन से पूरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. उनके चाहने वाले इस ख़बर से टूट गए हैं. बताया जा रहा है की दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार सोमवार को 4 बजे किया जाएगा. बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और 4 बजे शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement

कई दशकों तक चलाया अपनी आवाज़ का जादू 

आशा भोसले के सफर की बात करें तो उन्होंने 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाल' के लिए अपना पहला प्लेबैक गाना गाया था. इसके बाद, उन्होंने 1948 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'चुनरिया' के गाने 'सावन आया' से बॉलीवुड में प्लेबैक की शुरुआत की. आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने 8 दशकों से अधिक समय तक फिल्मों में गायकी की है और हजारों गीतों को अपनी अनोखी आवाज दी है. लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है. 

आशा भोसले के नाम अनोखा रिकॉर्ड 

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में सक्रिय रहकर हजारों गाने गाए. उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था, जिसने हर दौर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. 

Advertisement

किन गानों ने आशा भोसले को अमर बना दिया 

आशा भोसले के गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.  'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के' और 'दिल चीज क्या है' जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया. 

कई बड़े पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

आशा भोसले के योगदान को देखते हुए उन्हें कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया. वह दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी शामिल रहीं. 

फैंस आशा भोसले के स्वस्थ होने की कर रहे थे कामना 

Advertisement

आशा भोसले के स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई थी. फैंस और उनके सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. हालांकि अब आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं. उनके जाने से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें