×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कांतारा विवाद में बुरे फंसे रणवीर सिंह, अब इस पवित्र मंदिर में करेंगे पश्चाताप, माफीनामे में बदलाव के लिए भी तैयार

कोर्ट फिलहाल रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें एक्टर पर पिछले साल गोवा में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था.

कांतारा विवाद में बुरे फंसे रणवीर सिंह, अब इस पवित्र मंदिर में करेंगे पश्चाताप, माफीनामे में बदलाव के लिए भी तैयार
Image Credits: IANS
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अपनी फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के अलावा, एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' के एक सीन की नकल करने को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. 

माफीनामे के शब्दों में बदलाव के लिए रणवीर सिंह तैयार

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद एक्टर ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन अब एक्टर ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को बताया कि वो फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के एक किरदार की नकल करने से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता के साथ मिलकर अपने माफीनामे के शब्दों में बदलाव करने के लिए तैयार हैं. 

शिकायतकर्ता ने क्या मांग की थी?

दरअसल, शिकायतकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि एक्टर के माफीनामे में वास्तविकता और पश्चाताप नहीं दिखता है. वकील ने बताया कि हलफनामे में इरादे को ठीक से व्यक्त नहीं किया गया है. उन्होंने अधिक विशिष्ट और स्पष्ट माफी की मांग की. 

Advertisement

जानें क्या था मामला?

कोर्ट फिलहाल रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें एक्टर पर पिछले साल गोवा में आयोजित 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था. कार्यक्रम के दौरान, रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में एक्टर ऋषभ शेट्टी द्वारा निभाए गए किरदार की नकल की और कथित तौर पर एक देवी को 'महिला भूत' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. 

कोर्ट ने क्या कहा था?

इससे पहले रणवीर सिंह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवैया ने न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना को सूचित किया था कि माफीनामा पहले ही दाखिल किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि एक्टर ने हलफनामे में यह भी कहा है कि वह संबंधित मंदिर में जाकर प्रार्थना करेंगे.  हालांकि, शिकायतकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि हलफनामे में स्पष्टता की कमी है और उसमें पश्चाताप का पर्याप्त रूप से इजहार नहीं किया गया है. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद, अदालत ने मामले को 23 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप एक संशोधित हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. 

किस मंदिर में जाकर माफी मांगेंगे रणवीर?

Advertisement

रणबीर इस मामले में मैसूर के चामुंडी मंदिर  में जाकर माफी मांगेंगे. कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके वकील ने ये प्रस्ताव दिया कि एक्टर मंदिर जाकर चामुंडा देवी के सामने माफी मांगने को तैयार हैं. 

रणवीर सिंह ने लिखत तौर पर भी माफी मांगी थी 

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखित तौर पर भी माफी मांगी थी और घटना के लिए खेद भी व्यक्त किया था. रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सफाई दी और माफी मांगते हुए लिखा था, “मेरा मकसद फिल्म में ऋषभ की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था. हर एक्टर को पता है कि उस खास सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा जैसा उन्होंने किया, जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं. मैंने हमेशा अपने देश की संस्कृति, परंपरा और विश्वास का बहुत सम्मान किया है.अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं.”

Advertisement

कोर्ट ने रणवीर को दी थी चेतावनी 

यह भी पढ़ें

हालांकि विवाद के बढ़ने के बाद एक वकील द्वारा दायर शिकायत के आधार पर एक्टर के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था.  रणवीर सिंह ने एफआईआर रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया है. इससे पहले उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी और चेतावनी दी थी कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते उन्हें अपने शब्दों और कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए और किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें