जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धुरंधर 2 की सफलता पर चुप्पी साधना दीपिका पादुकोण को पड़ा भारी, इस एक्ट्रेस ने सबके सामने लगाई क्लास, इंडस्ट्री में मचा बवाल

धुरंधर 2 की सफलता पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर बवाल मचा रहा है. अब बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने उनपर तंज कसा है.

धुरंधर 2 की सफलता पर चुप्पी साधना दीपिका पादुकोण को पड़ा भारी, इस एक्ट्रेस ने सबके सामने लगाई क्लास, इंडस्ट्री में मचा बवाल
Image Credits:Instagram/R. Madhavan/Deepikapadukone
Advertisement

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने के बाद हर तरफ से सुर्खियां बटोर रही है.  फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है और रणवीर के अभिनय की भी हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन दीपिका ने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट नहीं की. जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

दीपिका की चुप्पी पर भड़कीं सुजैन बर्नर्ट 

अब इस विवाद में जर्मन मूल की भारतीय एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट भी शामिल हो गई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और दीपिका पर तंज कसते हुए लिखा, "प्रिय दीपिका, यह कोई शेखी नहीं है. हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि आप अपने पति की कब खुलकर तारीफ करेंगी. मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं. फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'"

कैसे बढ़ गया ये विवाद?

Advertisement

बता दें कि यह बहस उस समय तेज हो गई थी, जब फिल्म की रिलीज के बाद दीपिका सोशल मीडिया पर फिल्म या रणवीर की सफलता को लेकर कोई पोस्ट नहीं कर रही थीं. हाल ही में, दीपिका ने मुंबई में अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था. यह देख लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठाने लगे कि अगर वह इवेंट्स में शामिल हो सकती हैं तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में क्यों नहीं गईं.सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए. कुछ ने कहा था कि दीपिका अपने ससुराल वालों के साथ प्राइवेट इवेंट में थीं लेकिन फिल्म देखने नहीं गईं. 

वायरल पोस्ट में क्या लिखा था?

दीपिका पादुकोण ने आखिरकार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म दूसरों से पहले ही देख ली थी, सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही थी. जिसरे  कैप्शन में लिखा था, "दीपिका पादुकोण ने 500 करोड़ के बजट को "साइलेंट ट्रीटमेंट" दे दिया.जब धुरंधर 2 ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़े, दीपिका प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में गईं.कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी.क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही हैं?" 

Advertisement

दीपिका ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब 

वहीं दीपिका पादुकोण ने उस रील के कमेंट सेक्शन में ट्रोलर्स को जवाब दिया.सभी अफवाहों और अंदाजों पर रोक लगाते हुए एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा, ''दूसरा वाला मेरे दोस्त... P.S.: मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले ही देख लिया था. अब मजाक किसका है?'' 

 

Advertisement

भारत में धुरंधर 2 ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है. धुरंधर 2 ने भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये कारनामा करने वाली धुरंधर 2 पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

Advertisement

'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी खूब तारीफ़ हो रही है. यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, जिसने इसके ग्रास कलेक्शन को काफी मजबूती दी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें